पटियाला हाउस में रहती है कहलों परिवार जो बाउजी के कायदे क़ानून के हिसाब से चलती है| साऊथहॉल,इंग्लैंड में रहते हुए भी बाउजी ने अपने परिवार में भारतीय संस्कृति और विचारों को जिन्दा रखा है|
अब नयी पीढ़ी अपने तरीके से जीना चाहती है और अपने सपने साकार करना चाहती है| पर उनके रास्ते में आ जाते है बाउजी के कायदे कानून और बाउजी के बड़े बेटे परघट सिंह कहलों, उर्फ़ गट्टू की कुर्बानी जिसने बाउजी के खातिर अपने सपनो को त्याग दिया था|
गट्टू का इनाम: पिछले 17 साल से वह एक छोटी सी दूकान चला रहा है|
अब क्या बाउजी इस नयी पीढ़ी को अपने ढंग से जीने देंगे? क्या गट्टू को दूसरी जिंदगी जीने का मौका मिलेगा? परिवार और सपनों में क्या अहम् है? फिल्म पटियाला हाउस इन्ही सवालों के जवाब देने की कोशिश करती है|
| निर्देशक: | निखिल अडवाणी |
| निर्माता: | भूषण कुमार, ट्विंकल खन्ना |
| लेखक: | निखिल अडवाणी |
| कलाकार: | अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, ऋषि कपूर, डिम्पल कपाडिया |
| संगीत: | शंकर-एहसान-लोय |
| फिल्म रिलीज़: | 11 फरवरी,2011 |
