चुपके चुपके
गायक - पंकज उधास
चुपके चुपके सखियों से वो बातें करना भूल गयी -2
मुझको देखा पनघट पे तो
मुझको देखा पनघट पे तो पानी भरना भूल गयी
चुपके चुपके सखियों से वो बातें करना भूल गयी
पहले शायद उसको मेरे चेहरे का अंदाज़ ना था -2
मुझसे आँखें टकराई तो
मुझसे आँखें टकराई तो खुद पे मरना भूल गयी
चुपके चुपके सखियों से वो बातें करना भूल गयी
सच पूछो तो मेरी वजह से उसको ऐसा रोग लगा -2
काजल मेहन्दी कंगन बिंदिया
काजल मेहन्दी कंगन बिंदिया से संवारना भूल गयी
चुपके चुपके सखियों से वो बातें करना भूल गयी
क्या जाने कब उससे मिलने, आ जाऊं इस ख्वाहिश में -2
छत पर बैठी रहती है वो
छत पर बैठी रहती है वो छत से उतरना भूल गयी
चुपके चुपके सखियों से वो बातें करना भूल गयी -2
मुझको देखा पनघट पे तो
मुझको देखा पनघट पे तो पानी भरना भूल गयी
चुपके चुपके सखियों से वो बातें करना भूल गयी