प्यार का पहला खत
गायक - जगजीत सिंह
प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता है-2,
नये परिंदो को उड़ने में वक़्त तो लगता है...
प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता है
जिस्म की बात नही थी उन के, दिल तक जाना था,
लंबी दूरी तय करने मे, वक़्त तो लगता है..-2
प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता है
गाँठ अगर लग जाए तो फिर, रिश्ते हो या डोरी,
लाख करे कोशिश खुलने मे, वक़्त तो लगता है..-2
प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता है
हमने इलाज़-इ-ज़ख्मे दिल को, ढूँढ लिया लेकिन,
गहरे ज़ख़्मो को भरने मे, वक़्त तो लगता है.
प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता है
नये परिंदो को उड़ने में वक़्त तो लगता है...

11 नवम्बर)

(30 सितम्बर)