मुझसे बिछड़ के
गायक - जगजीत सिंह
मुझसे बिछड़ के खुश रहते हो
मेरी तरह तुम भी झूठे हो
इक टहनी पर चाँद टीका था-2
मैं ये समझा तुम बैठे हो-3
उजले उजले फूल खिले थे-2
बिल्कुल जैसे तुम हंसते हो-3
मुझे शाम बता देती है-2
तुम कैसे कपड़े पहने हो-3
तुम्ह तन्हा दुनिया से लड़ोगे-2
बच्चों सी बातें करते हो-3
मुझसे बिछड़ के खुश रहते हो
