भारत एक विविधिताओं का देश है | यहाँ अनगिनत धर्मों, मज़हबों, जातियों, संस्कृतीयो, भाषाओं, त्योहारों, लोकगीतों आदि का एक अदभुत और भव्य संगम है | पर इन सब विविधताओं को एक धागे मे पिरोकार रखने वाले मंत्रों मे बॉलीवुड और हिन्दी फ़िल्मो का एक महत्वपूर्ण योगदान है | कश्मीर की बर्फ़ीली वादियों से लेकर, राजस्थान के रेतीले रेगिरतानो से लेकर, चाँदनी चौक के दरीबों से लेकर, कन्याकुमारी के रंगीन समुन्दरों से लेकर अरुणाचल की हरी भारी घाटियों तक एक भाषा जो सभी भारत वासी बड़े चाव से बोलते और समझते है, वह है हिन्दी फ़िल्मो की भाषा| हिंदी फिल्में न सिर्फ भारत में रह रहे भारतीयों को जोडती है पर विदेशों में बसे भारतीयों को भी अपने देश से जोडती है| हिन्दी फ़िल्मे अब हमारी ज़िंदगी का एक अटूट हिस्सा बन चुकी है |
अब इन्ही हिन्दी फिल्मों को उसके चाहने वालो को उन्ही की भाषा मे उन तक पहुँचाने का एक माध्यम है हमारी वेबसाइट फिल्मकहानी| यहाँ पर आप सभी नयी-पुरानी हिन्दी फ़िल्मो की समीक्षा पढ़ सकते है और उन पर अपनी बेबाक राय जाहिर कर सकते है | इसके अलावा आप किसी भी फिल्म पर अपनी समीक्षा /राय लिखकर हमें भेज सकते है और पसंद आने पर हम उसे यहाँ आपके नाम के साथ प्रकाशित करेंगे | आप सभी हिन्दी फिल्म चाहने वालो से हम आपके स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग की अपेक्षा रखते है |
हमसे और जानकारी पाने के लिए हमें
ई-मेल करे: This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it
या हमें इस नंबर पर फ़ोन करें: +91-9971138071
संपर्क करें