आँखों ही आँखों में इशारा (aakhon hi aankhon me ishara)
फिल्म - सी आई डी (C I D)
वर्ष: 1956
संगीतकार : ओ. पी. नय्यर
गीतकार : मजरूह सुलतान पुरी
गायक : गीता , मोहम्मद रफ़ी
(आँखों ही आँखों में इशारा हो गया
बैठे बैठे जीने का सहारा हो गया ) - २
आँखों ही आँखों में ...
गाते हो गीत क्यूँ, दिल पे क्यूँ हाथ है
खोए हो किस लिये, ऐसी क्या बात है
ये हाल कब से तुम्हारा हो गया
आँखों ही - २
चलते हो झूम के, बदली है चाल भी
नैंनों में रंग है, बिखरे हैं बाल भी
किस दिलरुबा का नज़ारा हो गया
आँखों ही - २
अब ना वो ज़ोर है, अब ना वो शोर है
हमको है सब पता, दिल में क्या चोर है
ये चोर कब से गवारा हो गया
आँखों ही - २
कैसा ये प्यार है, कैसा ये नाज़ है
हम भी तो कुछ सुनें, हमसे क्या राज़ है
अच्छा तो ये दिल हमारा हो गया
आँखों ही - २
कलाकार: देव आनंद, शकीला, वहीदा रहमान
पढ़िए 'सीआईडी' के और गाने:
