आप यहाँ है: मुख्यपृष्ठ फ़िल्मी मसाला गपशप लटके-झटकों से यूपी बिहार हिला चुकी शिल्पा ले आईं नया स्टाइल

लटके-झटकों से यूपी बिहार हिला चुकी शिल्पा ले आईं नया स्टाइल

( 11 Votes )
उपयोगकर्ता अंक: / 11
ख़राबश्रेष्ठ 

आगामी फिल्म, ‘द डिजायर’ में शिल्पा पारंपरिक शैली का ओडिसी नृत्य तो करेंगी लेकिन जरा हॉट मूव्स के तड़के के साथ।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने लटकों-झटकों से पहले ही यूपी बिहार हिला चुकी हैं। कभी अक्षय का दिल चुराती तो कभी जॉन को बाउंस कराती शिल्पा एक बार फिर हॉट डांस नंबर्स लेकर आ रही हैं। यूं तो वे बेहतरीन डांसर हैं लेकिन इस फिल्म में ओडिसी नृत्य करने के लिए शिल्पा ने बाकायदा ट्रेनिंग भी ली है।

कम ही लोग जानते हैं कि शिल्पा ने डांस की कोई विधिवत शिक्षा नहीं ली है। शिल्पा के करीबी दोस्त बताते हैं‘बचपन से ही उनका नृत्य के प्रति काफी रुझान रहा है। कॉलेज में तो वे दोस्तों को डांस सिखाती भी थी।’इस बार फिल्म के किरदार को जीवंत बनाने के लिए शिल्पा ओडिसी नर्तकों से मिलीं भी।

उनकी जीवनशैली को करीब से देखने के साथ नृत्य मुद्राओं व भाव-भंगिमाओं का भी वे सतत अभ्यास कर रही हैं।शिल्पा को ओडिसी नृत्यशैली बहुत पसंद आई। वे कहती हैं ‘ये नृत्यशैली बहुत अच्छी है। मैं इसे फिल्म के बाद भी जारी रखना चाहूंगी।’ देखना यह है कि वे फैंस की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती हैं।

लटके-झटकों से यूपी बिहार हिला चुकी शिल्पा ले आईं नया स्टाइल- Bollywood Hindi Movies, Bollywood Movie Reviews , Bollywood Films, Hindi Songs Lyrics,Bollywood News, Bhajans, Ghazals-Premier Bollywood Portal

404

, :

  • .
    .
  • .
    , .

चर्चित लेख

 

नवीनतम लेख

 

जन्मदिन

 
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन

हमे ढूंढे

 

भारत एक विविधिताओं का देश है| यहाँ अनगिनत धर्मों, मज़हबों, जातियों, संस्कृतीयो, भाषाओं, त्योहारों, लोकगीतों आदि का एक अद्भुत और भव्य संगम है |
और पढ़े...

ई-मेल:

फ़ोन नंबर: +91-9971138071


Feedback Form
Feedback Analytics