फिल्म समीक्षकों द्वारा बुराई और दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रियाओं के बावजूद रा.वन पहले सात दिनों में भारत से 103.25 करो़ड़ रुपये की कमाई करने सफल रही। पहले पांच दिन तक जबरदस्त व्यवसाय करने के बाद सोमवार और मंगलवार को फिल्म के व्यवसाय में भारी गिरावट आई। 31 अक्टोबर को लगभग 6 करोड़ और 1 नवंबर को लगभग 5 करोड़ रुपये की कमाई इस फिल्म ने की।
शाहरुख खान के लिए यह मुनाफे का सौदा सिद्ध हुई है। सैटेलाइट राइट्स, म्युजिक राइट्स, विदेश में व्यवसाय और विभिन्न कंपनियों से किए गए करार के आधार पर इसे सफल फिल्म कहा जा सकता है। ये बात और है कि जिस कमाई की आशा इस भारी भरकम बजट वाली फिल्म से थी, उससे यह पीछे रह गई।
सूत्र: webdunia.com





11 नवम्बर)

(30 सितम्बर)



















