अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस बात का खुलासा किया कि वह दोस्ताना-2 का हिस्सा नहीं हैं| दोस्ताना में 'देसी गर्ल' बनकर धमाल करने वाली प्रियंका ने हमारे सूत्रों से बताया कि वह दोस्ताना के सिक्वल में काम नहीं करेंगी|
सूत्रों से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं दोस्ताना-2 नहीं कर रही और कारण ये है कि मेरी प्रेम कहानी तो पहली फिल्म में ही खत्म हो गयी थी तो सिक्वल में काम करने का सवाल ही नहीं और ये बात मैं करीब दो साल पहले ही साफ़ कर चुकी हूँ|"
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित और करन जोहर द्वारा निर्मतित 2008 की फिल्म दोस्ताना में मुख्य कलाकार अभिषेक बच्चन, बोबी देओल, प्रियंका चोपड़ा, किरन खेर, जॉन अब्राहम हैं| खबर है कि दोस्ताना-2 में कटरीना कैफ अहम भूमिका में नज़र आएँगी|
