आप यहाँ है: मुख्यपृष्ठ कटरीना कैफ

कटरीना कैफ (Katrina Kaif)

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ

जन्म नाम:कटरीना कैफ

जन्म तिथि:16 जुलाई, 1984

जन्म स्थान:होन्ग कोंग

कद: 5'8.5"

परिवार: पिता:मोहमाद कैफ; माँ:सुज्ज़न; बेहेनें: सात

पहली फिल्म:बूम

पहली सफल फिल्म:मैंने प्यार क्यों किया

उपनाम: केट

कटरीना कैफ आज बॉलीवुड की सबसे सफलतम अभिनेत्रियों में गिनी जाती है| पर कुछ समय पहले तक उन्हें हिंदी तक नही आती थी| कटरीना ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिय बेहद मेहनत की और न सिर्फ हिंदी बोलना सिखा पर यहाँ के तौर तरीके भी समझने की कोशिश करी| लन्दन में पली बड़ी और अपना करियर शुरू करने वाली कटरीना का अपना पहला मौका फिल्म 'बूम' में मिला जो की बेहद नाकाम फिल्म थी| इस फिल्म में कटरीना ने जम कर अंग प्रदर्शन किया पर वे नाकाम रही| पर उन्होंने हिंदी और अपने नृत्य पर मेहनत की और एक सफलतम अभिनेत्री के रूप में उभरी| कटरीना अपनी पेशेवर जिंदगी के विपरीत व्यक्तिगत जिंदगी में सरल लड़की की तरह रहती है और अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को मीडिया से दूर रखती है|

करियर

कटरीना कैफ ने अपने करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में मोडेल्लिंग से की| उनका पहला मोडेल्लिंग अभियान गहनों के लिए था| फिर उन्होंने "ला सेंजा" और "अर्कादीउस" के लिय मोडेल्लिंग की| उन्हें कैजाद गुस्ताद ने खोजा और बाद में अपनी फिल्म "बूम"(2003) में एक किरदार दिया|

उन्होंने मुंबई पहुंचकर कई मोडेल्लिंग अभियानों में हिस्सा लिया पर हिंदी न आने की वजह से निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से हिचकते रहे| उनकी शुरुआती फिल्मों में उन्ही आवाज़ को डब किया गया| अपनी इस कमी को देखते हुए कटरीना ने अपनी हिंदी पर कड़ी मेहनत की और अपने बोलने के अंदाज़ को भी भारतीय बनाया|

उनकी थोड़ी बहुत पहचान फिल्म "सरकार" से बनी जहाँ उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ एक छोटा किरदार निभाया| पर उनकी पहली सफल फिल्म रही 2007 की 'नमस्ते लंदन' जहाँ उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ थी| दर्शकों को उनकी जोड़ी बेहद पसंद आई और दोनों ने साथ में कई और सफल फिल्में दी जैसे "सिंह इस किंग", "वेलकम","हमको दीवाना कर गये" आदि| बॉलीवुड के असफल फिल्मों के दौर में सिर्फ अक्षय और कटरीना की जोड़ी निर्देशकों का सहारा बनी जिससे कटरीना ने और बड़ी अभिनेत्रियाँ जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर को भी पीछे छोड़ दिया और बॉलीवुड और दर्शकों की चहेती बन गयी|

उनकी और सफल फिल्में रही "रेस", जहाँ उन्होंने एक नकरात्मक भूमिका निभाई, रणबीर कपूर के साथ "अजब प्रेम की गजब कहानी" और "राजनीति"|

निजी जिंदगी

कटरीना कैफ अपनी निजी जिंदगी में एक अलग ही पहचान रखती है| जहाँ फिल्मी दुनिया में आज के फैशन के कपडे पहनती है वही घर में वह एक बहुत ही सरल लड़की की तरह रहना पसंद करती है| वह अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखना पसंद करती है| उनका और सलमान खान का रिश्ता लगभग 6 साल तक चला जब 2010  में दोनों के बीच दरारों की खबरें आने लगी| फिर उनका नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है|

 

 

पसंद

पसंदीदा डिजाइनर : रीना ढाका, तरुण तहिलिनी, रोक्की
 
पसंदीदा अंतर्राष्ट्रीय  डिजाइनर : अरमानी, वर्साचे, मिऊ मिऊ
पसंदीदा अभिनेता: लेओनर्डो डी कैप्रियो, जोंनी डेप्प, शाहरुख़ खान, आमिर खान, हृतिक रोशन
पसंदीदा अभिनेत्री: काजोल, मधुरी दीक्षित
पसंदीदा खिलाडी: इरफ़ान पठान
पसंदीदा भारतीय खाना : दही चावल
पसंदीदा फिल्में: उमराव जान, कासाब्लांका, गोन विथ द विंड
पसंदीदा इत्र: गुची रश
पसंदीदा दिलचस्पी:  अभिनय, चित्रकला,खाना पकाना, बहार घूमना, नए लोगो से मिलना

 
पुरस्कार

2006 स्टारडस्ट पुरस्कार: मैंने प्यार क्यों किया
2006 आईडिया जी पुरस्कार: फैशन डीवा
2008 आइफा पुरस्कार: फैशन डीवा
2008 सिंह इस किंग
2009 राजीव गाँधी पुरस्कार
2009 गोल्डेन केला पुरस्कार

 

कटरीना कैफ फिल्में

 
# तीस मार खान (2010) राजनीति (2010) 
 # दे दना दन (2009) # अजब प्रेम की गजब कहानी (2009)
# न्यू योर्क (2009)  # युवराज (2008) 
# हमको दीवाना कर गये (2008)  # सिंह इस किंग (2008) 
रेस (2008)  वेलकम (2007) 
पार्ट्नर (2007) अपने (2007) 
नमस्ते लंदन (2007)  # मैने प्यार क्यूँ किया (2005)
 सरकार (2005) बूम (2003) 

देखिये कटरीना की और तसवीरें

कटरीना कैफ (Katrina Kaif)- Bollywood Hindi Movies, Bollywood Movie Reviews , Bollywood Films, Hindi Songs Lyrics,Bollywood News, Bhajans, Ghazals-Premier Bollywood Portal

404

, :

  • .
    .
  • .
    , .

चर्चित लेख

 

नवीनतम लेख

 

जन्मदिन

 
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन

हमे ढूंढे

 

भारत एक विविधिताओं का देश है| यहाँ अनगिनत धर्मों, मज़हबों, जातियों, संस्कृतीयो, भाषाओं, त्योहारों, लोकगीतों आदि का एक अद्भुत और भव्य संगम है |
और पढ़े...

ई-मेल:

फ़ोन नंबर: +91-9971138071


Feedback Form
Feedback Analytics