जन्म नाम: ऐश्वर्या राय
जन्म तिथि:1 नवम्बर, 1973
जन्म स्थान: मंगलौर, कर्नाटक
कद: 5"7'
परिवार:पति:अभिषेक बच्चन , ससुर:अमिताभ बच्चन
पहली फिल्म:और प्यार हो गया
पहली सफल फिल्म: हम दिल दे चुके सनम
उपनाम:ऐश
1994 मिस वर्ल्ड विजेता ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में जानी जाती है| हिंदी फिल्म सिनेमा की महिलाओं में ऐश्वर्या राय ही एक चेहरा है जो दुनिया भर में भारत का प्रतिनिधितव करता है| उन्होंने "डेविड लेत्तेर्मन शो" और दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो "ओप्रह" पर भी साक्षात्कार दिया| अभिषेक बच्चन से शादी होने से पहले उन्होंने सलमान खान और विवेक ओबेरोई से नजदीकियां रखी| अपने काम की बदौलत उन्होंने ढेर सारे पुरस्कार भी जीते|
विश्व सुंदरी
ऐश्वर्या ने आर्किटेक्चर में पढाई करते करते मोडेल्लिंग में अपने करियर की शुरुआत की | 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन के बाद दूसरा स्थान जीता| उस साल जहाँ सुष्मिता सेन में मिस उनिवर्स का ख़िताब जीता वही ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का| उन्होंने एक साल मिस वर्ल्ड बनकर लन्दन में बिताया और फिर भारत आकर बॉलीवुड में कदम रखा|
करियर
एक साल मिस वर्ल्ड का ख़िताब पहनने के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मों में कदम रखा| अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने तमिल फिल्म इरुवर(1997) से की| फिल्म को कुछ खास सफलता नहीं मिली पर ऐश के अभिनय को काफी सराहा गया| फिर उन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम रखे फिल्म "और प्यार हो गया" से| हालांकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही पर वे सर्वश्रेष्ठ नावोनित अभिनेत्री ख़िताब जीतने में जरुर सफल रही|
1999 -2005 का समय उनके करियर का सुनहरा समय रहा| इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक सफल फिल्में दी और बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों की होड़ में सबसे आगे निकल गयी| 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म "हम दिल दे चुके सनम" बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल फिल्म रही| इस फिल्म में वे सलमान खान और अजय देवगन के सैट दिखी जो उस समय में भी बॉलीवुड के बड़े सितारे थे| ऐश को इस फिल्म के लिय फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ख़िताब भी मिला| फिल्म राय की किरदार पर केन्द्रित थी और राय को उनके अभिनय के लिय हर तरफ से सराहना मिली| न सिर्फ ऐश्वर्या को उनकी सुन्दरता के लिय तारीफ़ मिली, पर उनके अभिनय की भी बहुत प्रशंसा हुई| इसी फिल्म से उनके और सलमान खान के रिश्ते की शुरुआत हुई जो 2 साल चला और सुर्ख़ियों में रहा|
उनकी अगली फिल्में "ताल", "जोश" और "हमारा दिल आपके पास है" बॉक्स ऑफिस पर औसतन रही पर उन्हें अपने अभिनय के लिय हर तरफ से सराहना मिली| जहाँ "ताल" के लिय उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिय मनोनीत किया गया वही "हमारा दिल आपके पास है" के लिय उन्हें ये ख़िताब मिला| "जोश" में वे बॉलीवुड बादशाह शाहरुख़ खान के बहिन के किरदार में दिखी|
उनकी अगली फिल्म यशराज बेन्नर के तले "मोहब्बतें"(2000) दर्शकों को बेहद पसंद आई और उस साल की सबसे सफल फिल्म रही| इस फिल्म से उन्होंने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार का ख़िताब भी जीता| 2002 में वे संजय लीला भंसाली के साथ फिर दिखाई दी फिल्म "देवदास" में| इस फिल्म ने १० फिल्मफेयर ख़िताब जीते और ऐश को दूसरा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ख़िताब से नवाज़ा गया|
बॉलीवुड से नज़ारे हटाकर वे बंगाली फिल्म चोकर बाली में दिखी जिसमे वे एक ऐसी लड़की का किरदार करती है जिसके पति की शादी होते ही मौत हो जाती है और वे अपने हालातों से झूझती है| उनकी अगली अभिषेक बच्चन के साथ "कुछ न कहो" बुरी तरह पिटी पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के बीच एक नए रिश्ते की शुरुआत हुई तो आगे चलकर उनकी शादी में तब्दील हुई| "खाकी" में अमिताभ बच्चन के विपरीत उन्होंने पहली बार नकरात्मक भूमिका अदा की और दर्शकों को एक बड़ा झटका दिया| 2006 में "बंटी और बबली" में अमिताभ और अभिषेक के साथ उनका गाना "कजरा रे" दर्शकों के दिलों की धड़कन बन गया| गाने की सिनेकला और संगीत दोनों ही बेहद सफल रहे|
2006 की फिल्म धूम २ में उन्होंने यश राज फिल्मों में वापसी की और उनका हृतिक रोशन के साथ चुबन दृश्य सुर्ख़ियों में रहा| 2008 में हृतिक रोशन के साथ जोधा अकबर उस साल की सबसे सफल फिल्मों में रही और दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आने लगी|
2009 में भारत सरकार ने उन्हें पदम् श्री से नवाजा | उसी साल उन्होंने "आर्डर ऑफ़ फ्रांस" का ख़िताब भी मिला पर उन्होंने लेने से इनकार कर दिया क्योंकि उनके पिता गंभीर रूप से बीमार थे और वे चाहती थी की उनका पूरा परिवार उस समारोह में हो| जून 2009 में उन्हें आइफा की और से दशक की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ख़िताब मिला|
निजी जिंदगी
ऐश्वर्या कृष्णराज और वृंदा राय की बेटी है और उनका एक भाई है आदित्य जो मर्चंट नेवी में एक इंजिनियर है| ऐश्वर्या में अपनी पढाई संता क्रूज़ में आर्य विद्या मंदिर से की और कॉलेज की पढाई जय हिंद कॉलेज और रुपारेल कॉलेज से की| मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हें कैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं।
1999 में "हम दिल दे चुके सनम" की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और सलमान खान एक दुसरे के नजदीक आये और उनका रिश्ता 2 साल चला| दोनों लम्बे समय तक सुर्ख़ियों में रहे खासकर की जब ऐश ने सलमान पर शारीरिक उत्पीडन का आरोप लगाया| फिर ऐश विवेक ओबेरोई के साथ दिखी पर ये रिश्ता भी लम्बा नहीं चला| अंत में उनकी शादी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ 20 अप्रैल 2007 को हुई और उनकी जोड़ी "अभी-ऐश" के नाम से जानी जाती है|
अन्य
1999 में ऐश्वर्या ने विश्व भ्रमण में बॉलीवुड के प्रचार में हिस्सा लिया था| उनके साथ आमिर खान, रानी मुख़र्जी, अक्षय खन्ना और ट्विंकल खन्ना थे| 2003 में ऐश कान् फिल्म फेस्टिवल में जूरी बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी|
2004 में ऐश दुनिया के सबसे ऊँचे रणभूमि, सियाचिन, पर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने पहुंची| उन्होंने और भी कई सरकारी समज सेवी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया हुआ है|
ऐश्वर्या राय दुनिया भर में भारतीय सिनेमा का सबसे जाना माना चेहरा है| 2004 में उनका एक मोम का पुतला लन्दन के मैडम तस्सौड्स संग्राहलय में रखा गया| वे "डेविड लेत्तेर्मन शो" और दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो "ओप्रह" पर साक्षात्कार देने वाली पहली भारतीय है|
ख़िताब
| 1999 | फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री:हम दिल दे चुके सनम |
| 2000 | आइफा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री:हम दिल दे चुके सनम |
| 2002 | फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री:देवदास |
| 2003 | आइफा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: देवदास |
| 2009 | आइफा दशक की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री |
| 2009 | पदम् श्री |
फिल्में
| # गुजारिश (2010) | |
| # एक्शन रिप्ले (2010) | # रोबोट (2010) |
| # रावण (2010) | # द पिंक पेंथर (2009) |
| # सरकार राज (2008) | # जोधा अकबर (2008) |
| # गुरु (2007) | # धूम २ (2006) |
| # उमराव जान (2006) | # प्रवोक्ड: अ ट्रू स्टोरी (2006) |
| # बंटी और बबली (2005) | # शब्द (2005) |
| # ब्राइड & प्रिजुडिस (2004) | # क्यूँ. ! हो गया ना (2004) |
| # रेनकोट (2004) | # खाकी (2004) |
| # कुछ ना कहो (2003) | # चोखर बाली (2003) |
| # दिल का रिश्ता (2003) | # शक्ति: द पावर (2002) |
| # 23 मार्च 1931: शहीद (2002) | # हम किसी से कम नहीं (2002) |
| # हम तुम्हारे हैं सनम (2002) | # देवदास (2002) |
| # अलबेला (2001) | # मोहब्बतें (2000) |
| # ढाई अक्षर प्रेम के (2000) | # हमारा दिल आपके पास है (2000) |
| # जोश (2000) | # मेला (2000) |
| # सनम तेरे हैं हम (2000) | # ताल (1999) |
| # हम दिल दे चुके सनम (1999) | # आ अब लौट चलें (1999) |
| # जीन्स (1998) | # ...और प्यार हो गया (1997) |
ऐश्वर्या राय





11 नवम्बर)

(30 सितम्बर)



















