आप यहाँ है: मुख्यपृष्ठ शाहिद कपूर

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

जन्म नाम: शाहिद कपूर

जन्म तिथि: 25 फरवरी, 1981

जन्म स्थान: मुंबई, इंडिया

कद:5'7"

पहली फिल्म: इश्क विश्क

परिवार: पिता: पंकज कपूर , माँ:नीलिमा अज़ीम

मोडेल्लिंग और विज्ञापनों से अपना करियर शुरू करने वाले शाहिद कपूर जब पहली बार बड़े परदे पर दिखाई दिए तभी दर्शकों के दिल में घर कर गए| अपने मासूम चेहरे, रूप,और बेहतरीन नाच की वजह से आज उनके करोड़ों चाहने वाले है| उनका करीना कपूर के साथ सम्बन्ध 3 साल चला जिसके बाद करीना सैफ अली ख़ान के साथ जुड़ गयी| शाहिद ने अपने छोटे फ़िल्मी करियर में कई सफल फिल्में दी है जैसे कमीने,जब वी मेट और बदमाश कंपनी|

पेशा(करियर)

अपने अभिनय पेशे की शुरुआत करने से पहले शाहिद संगीत विडियो, विज्ञापनों में दिखाई देते थे| उन्होंने श्यामक डावर के नृत्य स्कूल में प्रशिक्षण लिया और  1999 में सुबाश घई की फिल्म 'ताल' के गाने 'कही आग लगे लग जावे' में पृष्ठभूमि में काम करते दिखे| 

उनको अपना पहला बड़ा किरदार 2003 में फिल्म 'इश्क विश्क' से मिला| इस फिल्म से 2 अभिनेत्रियों -अमृता राव और शेनाज़ ट्रेजरीवाला - ने अभी अपने फ़िल्मी पेशे की शुरुआत की| हालांकि फिल्म ने औसत कारोबार किया पर शाहिद के मासूम चेहरे ने दर्शकों के दिलों पर जादू कर दिया| उन्हें इस फिल्म के लिय फिल्मफेयर नावोनित अभिनेता का पुरस्कार भी मिला|

उनकी अगली फिल्म 'फ़िदा' भी परदे पर औसतन रही पर उनके अभिनय को काफी सराहा गया| उन्होंने इस फिल्म में करीना कपूर और फरदीन खान के काम किया| फिल्म हालांकि ज्यादा कमाल नहीं कर सकी पर शाहिद और करीना के बीच एक नए रिश्ते की शुरुआत हुई जो लम्बे समय तक सुर्ख़ियों में रहा|

2006 तक 8 फिल्में कर चुके शाहिद को अभी तक एक बड़ी सफलता का इंतज़ार था जो उन्हें मिली सूरज बड़जातीया की फिल्म 'विवाह' से| इस फिल्म में वे एक बाद फिर अमृता राव के साथ दिखे| विवाह के बाद शाहिद को अच्छी फिल्मों में काम मिलने लगा और 2007 में उनकी फिल्म 'जब वी मेट' उस साल की सबसे सफल फिल्म साबित हुई| फिल्म करीना कपूर और उनके टूटे रिश्ते की वजह से भी सुर्ख़ियों में रही| इस फिल्म में उन्होंने एक हताश व्यवसायी की भूमिका निभाई जिसे एक चुलबुली लड़की जीत(करीना कपूर) जीना सिखाती है|

2009 में उनकी फिल्म दिल बोले हडिप्पा औंधे मूह गिरी और बेहद असफल फिल्म साबित हुई पर बाद में आई फिल्म 'कमीने' ने दर्शकों पर फिर से जादू कर दिया| इस फिल्म में शाहिद जुड़वाँ भाइयों के किरदार में नजर आये|

बॉलीवुड में अब तक एक औसतन दौर होने के बावजूद शाहिद के करोड़ों प्रशंसक है|

निजी जिंदगी

शाहिद कपूर मशहूर अभिनेता पंकज कपूर और उनकी पहली पत्नी अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम के बेटे है| 3 साल की उम्र में उनके माता पिता का तलाक हो गया और वे अपनी माँ के साथ ही रहे|

पुरस्कार

2003 फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नावोनित अभिनेता - इश्क विश्क

फिल्में

# मिलेंगे मिलेंगे  (2010) # बदमाश कंपनी  (2010)
# पाठशाला(2010) # चान्स पे डॅन्स  (2010)
# दिल बोले हदिप्पा  (2009) # कमीने  (2009)
# किस्मत कनेक्शन (2008) # जब वी मेट  (2007)
# फुल अन फाइनल  (2007) # विवाह  (2006)
# 36 छीना टाउन  (2006) # चुप चुप के  (2006)
# शिखर  (2005) # दीवाने हुए पागल  (2005)
# वाह! लाइफ हो तो ऐसी  (2005) # दिल माँगे मोरे!!!  (2004)
# फिदा  (2004) # इश्क़ विश्क  (2003)


 

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)- Bollywood Hindi Movies, Bollywood Movie Reviews , Bollywood Films, Hindi Songs Lyrics,Bollywood News, Bhajans, Ghazals-Premier Bollywood Portal

404

, :

  • .
    .
  • .
    , .

चर्चित लेख

 

नवीनतम लेख

 

जन्मदिन

 
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन

हमे ढूंढे

 

भारत एक विविधिताओं का देश है| यहाँ अनगिनत धर्मों, मज़हबों, जातियों, संस्कृतीयो, भाषाओं, त्योहारों, लोकगीतों आदि का एक अद्भुत और भव्य संगम है |
और पढ़े...

ई-मेल:

फ़ोन नंबर: +91-9971138071


Feedback Form
Feedback Analytics