आप यहाँ है: मुख्यपृष्ठ सलमान खान

सलमान खान (Salman khan)

सलमान खान

जन्म तिथि:27 दिसम्बर,1965

जन्म नाम:अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान

जन्म स्थान:मुंबई, भारत

कद:5'8"

पहली फिल्म:बीवी हो तो ऐसी(1988)

पहली सफल फिल्म:मैने प्यार किया(1989)

उपनाम:सल्लू

शाहरुख़ खान और आमिर खान के साथ ये बॉलीवुड के बादशाह माने जाते है| सलमान खान अपने अभिनय से ज्यादा अपने लूक्स की वजह से चर्चा में रहते है| इस वजह से उन्हें दुनिया का सातवाँ सबसे अच्छा दिखने वाला पुरुष घोषित किया गया था| अपने अंडरवर्ल्ड के तालुकों से भी वे चर्चा में रहते है और बॉलीवुड के बेड मेन भी जाने जाते है|

करियर

सलमान ख़ान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1988 मे फिल्म “बीवी हो तो ऐसी” से की जिसमे उन्हे सह-कलाकार की भूमिका मिली| पर उन्हे नायक बनने का मौका मिला सूरज बरजातिया की फिल्म “मैने प्यार किया”(1998) में| फिल्म बॉक्स ऑफीस पर बेहद सफल रही और बॉलीवुड को एक नया बादशाह मिला| उन्हे इस फिल्म के लिए फ़िल्मफ़ेयर नावनित नायक का खिताब भी मिला|
उनकी अगली फिल्में बागी(1990), पत्थर के फूल(1991), सनम बेवफा(1991) और साजन(1991) भी बेहद सफल रही और दर्शकों को ये मासूम सा चेहरा बहुत भाने लगा| पर बावजूद इसके 1992-1993 मे उनकी सभी फिल्में असफल रही|

उन्हे फिर से सूरज बरजातिया का सहारा मिला और उनकी अगली फिल्म “हम आपके हैं कौन..” मे मधुरी दीक्षित के साथ नायक का किरदार मिला| फिल्म ने बॉक्स ऑफीस के सारे रेकॉर्ड धराशायी कर दिए और सलमान को शीर्ष अभिनेताओं मे ला खड़ा किया| उनकी अगली फिल्में – आमिर खान के साथ 'अंदाज़ अपना अपना' , शाहरुख़ खान के साथ करण अर्जुन - भी सफल रही और उनकी सफल फिल्मों की सूची बढ़ने लगी| “अंदाज़ अपना अपना” आज भी हास्य फिल्मों में सबसे मशहूर है| “करण-अर्जुन” के लिए उन्हे फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ  अभिनेता के खिताब के लिए मनोनीत किया गया पर अंत मे ये खिताब शाहरुख़ खान को मिला|

उनकी अगली बड़ी सफल फिल्म आई काजोल के साथ “प्यार किया तो डरना किया” जो 1998 की सबसे सफल फिल्मों मे से एक रही| इस फिल्म के बाद सलमान लड़कियों के दिलों की धड़कन बन गये| उन्हे अपना अगले खिताब फिल्म “कुछ कुछ होता है” से मिला जिसमे उन्हे सह-कलाकार की भूमिका मिली|

1999 में उनकी तीनो फिल्में “हम साथ साथ है”, “बीवी न.1”, “हम दिल दे चुके सनम”  बड़ी कामयाब फिल्में रही| “हम दिल दे चुके सनम” के साथ उनके और ऐश्वर्या राय के बीच एक नये रिश्ते की शुरुआत हुई जो 2 साल चला और बहुत मशहूर हुआ|

अपनी अगली सफल फिल्म के लिए उन्हे थोड़ा इंतेज़ार करना पड़ा| 2003 मे आई भूमिका चावला के साथ 'तेरे नाम' उस साल की बड़ी सफल फिल्म रही| कहा जाता है की ये फिल्म उनके और ऐश्वर्या राय के रिश्तों से प्रेरित फिल्म थी|

2009 मे उन्होने “दस का दम” के साथ छोटे पर्दे पर कदम रखा जो की उनके गिरते करियर के लिए जीवनदान साबित हुआ| शो बेहद कामयाब रहा और उन्हे “बिग बॉस” शो के लिए भी निमंत्रण मिला|

निजी जिंदगी

सलमान प्रसिद्ध लेखक सलीम ख़ान और पहली पत्नी सलमा ख़ान के सबसे बड़े बेटे है| 70 के दशक की अभिनेत्री हेलेन उनकी सौतेली मा है और उनके साथ खामोशी और हम दिल दे चुके सनम  मे साथ काम कर चुकी है| उनके दो भाई है –  अरबाज़ ख़ान और सोहैल ख़ान- और दो बहनें – अल्वीरा और अर्पिता| अभिनेत्री मलाइका अरोरा ख़ान अरबाज़ ख़ान की पत्नी है और निर्देशक अतुल अग्निहोत्री अर्पिता के पति|

ख़ान अपने  अभिनय से ज़्यादा लुक्स की वजह से दर्शकों के दिलों में राज करते है और फिल्मों मे अपने कपड़े उतरने के लिए जाने जाते है| 2004 में उन्हे दुनिया का सातवा सबसे खूबसूरत आदमी घोषित किया गया था| उनका एक मोम का पुतला लंदन के म्यूज़ीयम मेडम ट्यूसड्स मे लगा हुआ है|

सलमान ख़ान का बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों के साथ रिश्ता रहा है| पहले उनका रिश्ता ऐश्वर्या राय के साथ प्रसिद्ध हुआ और फिर कटरीना कैफ के साथ उनका रिश्ता 6 साल चला| ऐश्वर्या राय के साथ उनका रिश्ता खबरों में रहा जब उनपर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगा| ऐश्वर्या ने मीडीया के सामने सलमान पर उन्हे परेशान करने का इल्ज़ाम लगाया और उनके साथ कभी काम ना करने का निर्णय लिया|

क़ानूनी दाँवपेच

28 सितंबर, 2002 को सलमान को ख़तरनाक ड्राइविंग के लिए गिरफ्तार किया गया| इस एक्सीडेंट में एक की मौत हो गयी और तीन घायल हो गये|

17 फ़रवरी, 2006 को ख़ान को चिंकारा के शिकार के जुर्म में एक साल की सज़ा मिली| पर 10 अप्रैल, 2006 को उन्हे 5 साल की सज़ा मिली जिस वजह से उन्हे जोधपुर जेल में बंद कर दिया गया पर 13 अप्रैल को उन्हे जमानत मिल गयी| जोधपुर कोर्ट ने उनकी सज़ा को बरकरार रखा और 24 अगस्त, 2007 को उन्हे फिर गिरफ्तार कर लिया गया| हालाँकि 31 अगस्त 2007 को उन्हे जमानत पर रिहा कर दिया गया|

फिल्में

# दबंग्ग (2010)  
# वीर (2010) # लंडन ड्रीम्स (2009)
# मैं और मिसेज खन्ना (2009)  # वांटेड (2009)
# युवराज (2008)  # हीरोस (2008) 
# हेलो (2008/ईई)  # गॉड तुस्सी ग्रेट हो (2008) 
# सावरिया (2007)  # पार्ट्नर (2007)
# मेरिगोल्ड (2007)  # सलाम-ए-इश्क़ (2007) 
# बाबुल (2006) # जानेमन (2006)
# शादी करके फस गया यार (2006)  # मैने प्यार क्यूँ किया (2005) 
# क्यों की... (2005)  # नो-एंट्री (2005)
# लकी: नो टाइम फॉर लव (2005)  # दिल ने जिसे अपना कहा (2004) 
# फिर मिलेंगे (2004)  # मुझसे शादी करोगी (2004) 
# गर्व: प्राइड आंड ऑनर (2004)  # बागबान (2003) 
# तेरे नाम (2003)  # यह है जलवा (2002) 
# हम तुम्हारे हैं सनम (2002)  # तुमको ना भूल पाएँगे (2002) 
# चोरी चोरी चुपके चुपके (2001)  # कहीं प्यार ना हो जाए (2000) 
# ढाई अक्षर प्रेम के (2000)  # हर दिल जो प्यार करेगा (2000) 
# चल मेरे भाई (2000)  # दुल्हन हम ले जाएँगे (2000) 
# हम साथ-साथ हैं (1999)  # हेलो ब्रदर (1999)
# हम दिल दे चुके सनम (1999)  # बीवी न. 1 (1999) 
# जानम समझा करो (1999)  # कुछ कुछ होता है (1998) 
# बंधन (1998) # जब प्यार किसी से होता है (1998) 
# प्यार किया तो डरना क्या (1998)  # औज़ार (1997) 
# जुड़वा (1997)  # जीत (1996) 
# खामोशी (1996)  # मझधार (1996) 
# वीरगति (1995)  # करण अर्जुन (1995) 
# चाँद का  टुकड़ा (1994)  # हम आपके हैं कौन..! (1994) 
# अंदाज़ अपना अपना  (1994)  # संगदिल सनम (1994)
# चंद्रमुखी (1993)  # दिल तेरा आशिक़ (1993)
# जागृति (1993)  # निश्चाय (1992) 
# एक लड़का एक लड़की (1992)  # सूर्यवंशी (1992) 
# लव  (1991)  # साजन (1991) 
# कुर्बान (1991)  # सनम बेवफा (1991) 
# पत्थर के फूल (1991)  # बागी  (1990)
# मैने प्यार किया (1989)  # बीवी हो तो ऐसी (1988) 

सलमान खान (Salman khan)- Bollywood Hindi Movies, Bollywood Movie Reviews , Bollywood Films, Hindi Songs Lyrics,Bollywood News, Bhajans, Ghazals-Premier Bollywood Portal

404

, :

  • .
    .
  • .
    , .

चर्चित लेख

 

नवीनतम लेख

 

जन्मदिन

 
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन

हमे ढूंढे

 

भारत एक विविधिताओं का देश है| यहाँ अनगिनत धर्मों, मज़हबों, जातियों, संस्कृतीयो, भाषाओं, त्योहारों, लोकगीतों आदि का एक अद्भुत और भव्य संगम है |
और पढ़े...

ई-मेल:

फ़ोन नंबर: +91-9971138071


Feedback Form
Feedback Analytics