जन्म नाम - रणबीर कपूर
जन्म तिथि - 28 सितम्बर, 1982
जन्म स्थान - मुंबई, भारत
कद - 6'
परिवार - पिता - ऋषि कपूर, माँ - नीतू सिंह, बहन - रिद्धिमा कपूर
पहली फिल्म - सावरिया
पहली सफल फिल्म - बचना ए हसीनो
बॉलीवुड के पहले परिवार से होने की वजह से अभिनय रणबीर कपूर के खून में है| अपने अलग अलग किरदारों में अभिनय की छाप छोड़ने के बाद आज वे इस पीड़ी के सबसे बेहतरीन कलाकार माने जाते है| रणबीर कपूर कपूर खानदान की चौथी पीड़ी है|
पेशा(करियर)
अभिनय के क्षेत्र में शुरू करने से पहले वे संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुके है| इससे पहले वे फिल्म प्रेम ग्रन्थ और आ अब लौट चले में भी सहायक निर्देशक की भूमिका निभा चुके है| 2007 में उन्होंने अभिनय में कदम रखा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावरिया' से | रणबीर के साथ अपने अभिनय पेशे की शुरुआत की अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने | हालांकि फिल्म परदे पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पायी पर रणबीर के अभिनय को सराहा गया और उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नावोनित अभिनेता का पुरस्कार मिला|
अपनी अगली फिल्म ,बचना ए हसीनो में वे तीन खूबसूरत अभिनेत्रियों - बिपाशा बासु, दीपिका पादुकोण, मिनिषा लाम्बा - के साथ दिखाई दिए| फिल्म दर्शकों को पसंद आई और रणबीर लाखों दर्शकों के चहेते बन गए| उनकी अगली बड़ी सफल फिल्म आई बॉलीवुड की महानायिका कटरीना कैफ के साथ 'अजब प्रेम की गजब कहानी'| ये फिल्म उस साल के सबसे सफल फिल्मों में शुमार हुई|
रणबीर की अब तक की सबसे बड़ी सफल फिल्म रही राजनीति जिसमे उन्होंने अब तक का सबसे अलग किरदार निभाया| उनकी फिल्म अनजाना अनजानी ने औसत कारोबार किया|
निजी जिंदगी
रणबीर कपूर अपने समय के अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे है और उनकी एक बहन है रिद्धिमा कपूर| रणबीर रंधीर कपूर के भतीजे है जिनकी दोनों बेटियां, करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेत्रियाँ रह चुकी है| उनकी शुरुआती पढाई मुंबई के बॉम्बे स्कोत्तिश स्कूल में हुई|
दिलचस्प बातें
मनपसंद अभिनेता - ऋषि कपूर, अक्षय खन्ना
मनपसंद अभिनेत्री - काजोल देवगन
मनपसंद खाना - इतालियन, चाईनीज़, घर का खाना
मनपसंद फिल्म - श्री 420, लाइफ इज बियुतिफुल
पुरस्कार
| 2007 | फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नावोनित अभिनेता - सावरिया |
फिल्में
| # रोक्कस्टार (2011) | # साइलेंस (2011) |
| # अनजाना अनजानी (2010) | # राजनीति (2010) |
| # रॉकेट सिंग (2009) | # अजब प्रेम की गजब कहानी (2009) |
| # वेक अप सिड (2009) | # बचना ए हसीनो (2008) |
| # सावरिया (2007) |
रणबीर कपूर
