आप यहाँ है: मुख्यपृष्ठ ह्रितिक रोशन

हृतिक रोशन (Hrithik Roshan)

E-mail Print PDF
hrithik roshan

जन्म नाम: हृतिक रोशन (Hrithik Roshan)

जन्म तिथि:10 जनवरी, 1974

जन्म स्थान:मुंबई, इंडिया

कद:6"1'

परिवार: पिता:राकेश रोशन; माँ:पिंकी; पत्नी:सुज्ज़न रोशन

पहली फिल्म: कहो ना..प्यार है

अपनी पहली फिल्म कहो ना..प्यार है की ज़बदस्त सफलता के बाद ही हृतिक रोशन लाखों करोड़ों दिलों की धड़कन बन गए| पिता राकेश रोशन उन्हें इस तरह दर्शकों के सामने लाये की लोग देखते ही रह गए| अपनी पहली फिल्म की बड़ी सफलता के बाद ही उन्हें सुपर स्टार अभिनेताओं की सूचि में गिना जाने लगा| फिल्म कभी खुशी कभी गम की सफलता की बाद उन्हें अगली सफल फिल्म का इंतज़ार करना पड़ा जब फिर से उनके पिता ने उन्हें कोई... मिल गया और क्रिश में किरदार दिया जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड कर नही देखा| जहाँ वे धूम 2 में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ चुम्बन दृश्य को लेकर सुर्ख़ियों में रहे वही फिल्म 'काइट्स' में बारबरा मोदी के साथ उन्हें रिश्ते की खबरें आती रही जिसने उनके निजी जीवन पर भी असर डाला| उन्होंने और अभिषेक बच्चन ने लगभग एक साथ ही अपने करियर की शुरुआत की पर वे उनसे बहुत आगे निकल गए है| उनकी करीना कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई है|

पेशा

हृतिक रोशन की पहली फिल्म थी आशा (1980) जिसमे उन्होंने एक बाल कलाकार की रूप में काम किया| इसके बाद उन्होंने 'आप के दीवाने' और 'भगवान दादा' में छोटे किरदार निभाए जिनमे उनके पिता राकेश रोशन मुझी भूमिका में थे| आगे चलते हुए उन्होंने अपने पिता के साथ सहायक निर्देशक का पद लिया  और "करन अर्जुन" और 'कोयला' के निर्देशन में पिता की मदद की|

हृतिक की मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म थी 'कहो ना..प्यार है' जिसमे उनके साथ थी नवोदित अमीषा पटेल| इस फिल्म को उनके पिता ने निर्मित किया और फिल्म की सफलता ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया| एक तरफ जहाँ फिल्म की फिल्मफेयर  सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला वही हृतिक को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार मिला| इस फिल्म को लिम्का बुक ऑफ़ रेकोर्ड्स में भी सबसे ज्यादा पुरस्कार मिलने की जगह मिली|

उनकी अगली फिल्म रही फिज़ा, जो ज्यादा सफल नहीं रही पर उनके प्रदर्शन की बहुत तारीफ हुई| उनकी अगली फिल्म मिशन कश्मीर भी साल की तीसरी सबसे सफल फिल्म रही और यहाँ भी उनके अभिनय को काफी सराहा गया|

हृतिक रोशन की अगली फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' बड़े सितारों के साथ उनकी पहली फिल्म थी और अमिताभ बच्चन, काजोल और शाहरुख़ खान जैसे सितारों के होने के बावजूद वे अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे| फिल्म 2001 की दूसरी सबसे सफल फिल्म थी और विदेशों में इसने नए कीर्तिमान कायम करे|

2002 उनके फ़िल्मी पेशे का सबसे बुरा साल रहा जब उनकी तीनो फिल्में बुरी तरह से असफल रही| उन्हें फिर अपने पिता का सहारा मिला और उनकी अगली फिल्म 'कोई... मिल गया' से उन्होंने दमदार वापसी की| इस फिल्म से उन्हें उनका दूसरा फिल्मफेयर ख़िताब मिला| 2004 में उनकी सिर्फ एक फिल्म फरहान अख्तर की  'लक्ष्य' बहुत सफल नहीं रही पर उनके अभिनय को काफी सराहा गया| 

'लक्ष्य' के बाद उन्होंने अभिनय से 2 साल का आराम लिया और  उन्होंने 'कोई... मिल गया' की अगली कड़ी 'क्र्रिश' से वापसी की जो फिर से बेहद सफल फिल्म रही| उनकी अगली फिल्म धूम 2 ऐश्वर्या राय की साथ थी जो न सिर्फ एक सफल फिल्म रही पर हृतिक-ऐश्वर्या की जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया| फिल्म हृतिक-ऐश् के चुम्बन दृश्य को लेकर भी सुर्ख़ियों में रही|

2008 में आशुतोष गोवारिकर ने इस जोड़ी को फिर एक साथ परदे पर उतरा फिल्म जोधा अकबर से जिसमे उन्होंने 'अकबर' का किरदार निभाया| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही और इस जोड़ी को बेहद पसंद किया गया और हृतिक को उनका चौथा फिल्मफेयर ख़िताब मिला| 

उनकी अगली फिल्में ,'लक बाय चांस'  (मेहमान भूमिका), काइट्स, और गुजारिश बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पायी और असफल रही| उनकी अगली फिल्म 'ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा' और 'अग्निपथ' 2011 में रिलीज़ होगी|

निजी जिंदगी

हृतिक का जन्म 10 जनवरी, 1974 को एक फ़िल्मी परिवार में हुआ जहाँ उनके पिता राकेश रोशन अपने ज़माने के सुपर स्टार रह चुके थे और उनकी माँ निर्माता और निदेशक ओम प्रकाश  की बेटी पिंकी थी| हृतिक की एक बड़ी बहन है सुनैना और उनके चाचा राजेश रोशन एक जाने माने संगीत निर्देशक है| उनकी पढाई बॉम्बे स्कोटिश स्कूल और स्यधेन्हम कॉलेज से हुई |

हृतिक की शादी संजय खान की बेटी, सुज्ज़न खान से हुई और उनके दो बेटे है रेहान और रिधान| हृतिक के दाँय हाथ में 2 अंगूठे है जो अक्सर फिल्मों में नहीं दिखाए जाते|

पुरस्कार

हृतिक की मोम की मूर्ति 20 जनवरी,2011 को लन्दन के मैडम टुसाद संग्रहालय में स्थापित की गयी और वे पांचवे भारतीय थे  जिनकी ऐसी मूर्ति वहां लगायी गयी है|

कहो ना..प्यार है फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन अभिनेता 
कोई... मिल गया फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, फिल्मफेयर समीक्षक पुरस्कार
धूम 2 फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
जोधा अकबर फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

हृतिक रोशन फिल्में

# अग्निपथ (2011) # ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा (2011)
# गुजारिश (2010) # किस्मत टॉकईस (2010)
# काइट्स (2010) # लक बाइ चान्स (2009)
# जोधा अकबर (2008) # ई सी योउ (2006)
# धूम 2 (2006) # क्रिश (2006)
# लक्ष्य(2004) # कोई... मिल गया (2003)
# मैं प्रेम की दीवानी हू (2003) # आप मुझे अच्छे लगने लगे (2002)
# मुझसे दोस्ती करोगे!! (2002) # ना तुम जानो ना हम (2002)
# कभी खुशी कभी गम (2001) # यादें... (2001)
# मिशन कश्मीर (2000) # फ़िज़ा (2000)
# कहो ना..प्यार है (2000)  


 

हृतिक रोशन (Hrithik Roshan)- Bollywood Hindi Movies, Bollywood Movie Reviews , Bollywood Films, Hindi Songs Lyrics,Bollywood News, Bhajans, Ghazals-Premier Bollywood Portal

404

, :

  • .
    .
  • .
    , .

चर्चित लेख

 

नवीनतम लेख

 

जन्मदिन

 
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन

हमे ढूंढे

 

भारत एक विविधिताओं का देश है| यहाँ अनगिनत धर्मों, मज़हबों, जातियों, संस्कृतीयो, भाषाओं, त्योहारों, लोकगीतों आदि का एक अद्भुत और भव्य संगम है |
और पढ़े...

ई-मेल:

फ़ोन नंबर: +91-9971138071


Feedback Form
Feedback Analytics