जन्म नाम:अभिषेक श्रीवास्तव
जन्म तिथि:5 फरवरी, 1976
जन्म स्थान:मुंबई, महाराष्ट्र
कद:6'3"
पहली फिल्म: रिफ्यूजी (2000)
परिवार: पिता: अमिताभ बच्चन, माँ: जया बच्चन, पत्नी: ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिषेक बच्चन ने अपने सुपरस्टार पिता की बड़ी छाया के तले अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की| अमिताभ बच्चन के बेटे होने की वजह से जहाँ उन्हें अछे किरदार मिलने लगे पर वही दूसरी ओर उनकी तुलना भी अमिताभ से होने लगी| अपने शुरुआती दौर में उनके कुछ खास सफलता नहीं मिली ओर उनकी फिल्में नाकाम रही पर धीरे धीरे उन्होंने फ़िल्मी जगत में उन्होंने अपनी अलग छवि बना ली| फिल्म 'सरकार', 'युवा', 'बंटी और बबली' से उन्होंने अपने अभिनय कौशल का भी प्रमाण दे दिया| करिश्मा कपूर से सगाई टूटने के बाद उनका रिश्ता ऐश्वर्या राय से हुआ| अपने अभिनय के साथ साथ उन्होंने फिल्म 'ब्लफ्फ़ मास्टर' में संगीतकार का भी काम किया|
पेशा
अभिषेक बच्चन ने अपने फ़िल्मी पेशे की शुरुआत "रिफ्यूजी" से की| इसी फिल्म से उनकी सह कलाकार करीना कपूर भी पहली बार परदे पर दर्शकों के सामने आई| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार किया और अभिषेक को भी कुछ ख़ास सफलता नहीं मिली| उनकी अगली फिल्में 'कुछ न कहो' और 'बस इतना सा ख्वाब है' भी असफल रही| फिल्म 'कुछ न कहो' से ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के बीच नजदीकियां बड़ी और दोनों एक दुसरे को पसंद करने लगे|
अपने पिता की तरह ही अभिषेक की भी 17 फिल्में असफल रही पर 2003 के बाद उनके नसीब चमकने लगे| 2003 में 'मैं प्रेम की दीवानी हूँ' और 2004 में मणि रत्नम की 'युवा' से उनके अभिनय कौशल को दर्शक सरहाने लगे| पर उन्हें पहली बड़ी सफलता मिली यश राज फिल्म 'धूम' से जो उस साल की सबसे बड़ी सफल फिल्म थी| उनका सुनहरा दौर आगे बड़ा और 2005 में उन्होंने एक के बाद एक 4 सफल फिल्में दी| रानी मुखर्जी के साथ 'बंटी और बबली' 2005 की सबसे सफल फिल्मों में रही| इसी फिल्म में उन्होंने पिता अमिताभ बच्चन और प्रेमिका ऐश्वर्या राय के साथ मशहूर आइटम गाना "कजरा रे" किया जो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ| उनकी अगली फिल्म 'सरकार' में उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया और उन्हें उनका पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता पुरस्कार मिला| उनकी अगली फिल्में 'दस' और 'ब्लफ्मास्टर' भी उस साल की सफल फिल्मों में से रही| ब्लफमास्टर और धूम में वे पार्शव गीतकार भी रहे|
2006 में उनकी फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' विदेशों में तब तक की सबसे सफल फिल्म रही और उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार मिला| हालांकि उनकी अगली फिल्म 'उमराव जान' बेहद असफल रही| उन्होंने धूम 2 से वापसी की जो उस साल की सबसे सफल फिल्म रही|
2007 में उन्होंने फिर ऐश्वर्या के साथ फिल्म 'गुरु' में जोड़ी बनायीं और दर्शकों ने उनके अभिनय को बेहद पसंद किया| कहा जाता है की फिल्म धीरुभाई अम्बानी के जीवन पर आधारित थी| हालांकि उनकी अगली फिल्म,'झूम बराबर झूम' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही| 2008 भी उनके लिय अच्छा रहा और उनकी 2 फिल्में सरकार राज और दोस्ताना साल की सबसे सफल फिल्मों में रही| 2009 में उन्होंने फिल्म पा में अपने पिता अमिताभ बच्चन के पिता का किरदार निभाया| इस फिल्म में अमिताभ एक लाइलाज बीमारी "प्रोजेरिया" से पीड़ित थे और अभिषेक उनके पिता थे| फिल्म को राष्ट्रिय पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
उनकी अगली फिल्में, मणि रत्नम "रावण", औशुतोश गोवरिकर की "खेलें हम जी जान से", "गेम" और "दम मारो दम" असफल रही| 2010 में उन्होंने छोटे परदे पर कदम रखा और कलर्स के लिय गेम शो 'नेशनल बिंगो नाईट' की मेजबानी की|
उनके अन्य कार्य
2005 में उन्होंने तमिल निर्देशक मणि रत्नम के स्टेज शो 'नेत्रु,इंद्रु, नलाई" में हिस्सा लिया और चेन्नई की बेघर औरतों की मदद के लिय पैसे जुटाए| 2008 में वे "अनफोरगेटेबल वर्ल्ड टूर" हिस्सा बने जिसने दुनिया भर में स्टेज शो किये| 2009 में उन्होंने ऐश्वर्या के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय शो 'द ओप्राह विनफ्री शो' पर साक्षात्कार दिया |
निजी जिंदगी
अभिषेक बच्चन का जन्म 5 जनवरी, 1976 को बम्बई में हुआ| उनकी एक बहन है श्वेता जो उद्योगपति निखिल नंदा से विवाहित है| निखिल नंदा राज कपूर की बेटी ऋतू नंदा और राजन नंदा के बेटे है| अपने स्कूली शिक्षा अभिषेक ने जमनाबाई नरसी स्कूल, बॉम्बे स्कोटिश स्कूल और दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की| स्कूल ख़त्म करने के बाद उन्होंने ऐग्लों कॉलेज में दाखिला लिया| वे व्यापार पढने के लिय अमेरिका गए पर अभिनेता बन्ने के लिय उन्होंने अपनी पढाई बीच में ख़त्म कर दी|
2002 में अमिताभ बच्चन के 60वे जन्मदिन पर उन्होंने करिश्मा कपूर के साथ अपनी सगाई की घोषणा की| हालांकि 2003 में बिना कोई कारण बताये दोनों परिवारों ने ये सगाई तोड़ दी| 14 जनवरी 2007 को उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ अपनी सगाई की घोषणा की और 20 अप्रैल 2007 को दोनों विवाह बंधन में बंध गए| जून 2011 में उन्होंने ऐश्वर्या के गर्भवती होने की घोषणा की|
पुरस्कार
| युवा | फिल्मेयर सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता पुरस्कार |
| सरकार | फिल्मेयर सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता पुरस्कार |
| कभी अलविदा न कहना | फिल्मेयर सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता पुरस्कार |
अभिषेक बच्चन फिल्में
| # दम मारो दम (2011) | # गेम (2011) |
| # खेलें हम जी जान से (2010) | # रावण (2010 ) |
| # पा (2009) | # दिल्ली 6 (2009) |
| # दोस्ताना (2008 ) | # द्रोण (2008 ) |
| # मिशन इस्तांबुल (2008) | # सरकार राज (2008 ) |
| # लगा चुनरी में दाग (2007 ) | # राम गोपाल वर्मा की आग (2007 ) |
| # झूम बराबर झूम (2007) | # गुरु (2007 ) |
| # धूम 2 (2006 ) | # उमराव जान (2006 ) |
| # कभी अलविदा ना कहना (2006 ) | # ब्लफमास्टर (2005 ) |
| # दस (2005 ) | # सरकार (2005 ) |
| # बंटी और बबली (2005 ) | # नाच (2004 ) |
| # धूम (2004) | # युवा (2004 ) |
| # फिर मिलेंगे (2004 ) | # रन (2004 ) |
| # लओसी - कारगिल (2003 ) | # जमीं (2003 ) |
| # कुछ ना कहो (2003 ) | # मुंबई से आया मेरा दोस्त (2003 ) |
| # मैं प्रेम की दीवानी हूँ (2003 ) | # शरारत (2002 ) |
| # ओम जय जगदीश (2002 ) | # हाँ मैंने भी प्यार किया (2002 ) |
| # बस इतना सा ख़्वाब है (2001 ) | # ढाई अक्षर प्रेम के (2000 ) |
| # तेरा जादू चल गया (2000 ) | # रिफयुजी (2000 ) |
अभिषेक बच्चन
