हम जुदा हो गए (Hum huda ho gaye)
फिल्म - ग़दर (Gadar)
संगीतकार- उत्तम सिंह
गीतकार - आनंद बक्षी
गायक - उदित नारायण ,प्रीति उत्तम
हम जुदा हो गए रास्ते खो गए
मगर हम मिलेंगे ये याद रखना मेरी राह तकना
हम जुदा हो गए ...
कागज़ हो तो फाड़ दूँ धागा हो तो काट दूँ
दुनिया हो तो छोड़ दूँ वादा कैसे तोड़ दूँ
इस वादे पे मुझको अब जीना अब मरना सजना
हम जुदा हो गए रास्ते खो गए
मगर हम मिलेंगे ये याद रखना मेरी राह तकना
हम जुदा हो गए ...
ऐ हवा तू ही जा जा के उनको सुना हाल मेरा है क्या
ऐसे जी रही हूँ मैं जैसे मर रही हूँ मैं
नाम तेरा रात दिन याद कर रही हूँ मैं
लोगों ने तोड़ा है हर सपना मेरे दिल का
हम जुदा हो गए रास्ते खो गए
मगर हम मिलेंगे ये याद रखना मेरी राह तकना
हम जुदा हो गए ...
कलाकार -अमीशा पटेल , सनी देओल
पढ़िए "ग़दर" के और गाने:
| मैं निकला ओ गड्डी ले के | उड़ जा काले कांवां तेरे | मुसाफ़िर जानेवाले |
