फिल्म के नाम से ही समझा जा सकता है की फिल्म लड़ाई और जंग पर आधारित है| फिल्म की कहानी 1971 मे हुए भारत-पाकिस्तान की लड़ाई से प्रेरित है जहाँ राजस्थान के लॉंग्वला पोस्ट पर 120 भारतीय जवान सारी रात पाकिस्तान की टाँक रेजिमेंट का सामना करते है|
फिल्म 1971 की जंग के एलान से पहले के दृश्य से शुरू होती है जहाँ मेजर कुलदीप सिंग(सन्नी देओल) को 120 जवानों के साथ लोनगेवाला पोस्ट पर भेजा जाता है| वही दूसरी तरफ मेजर बाजवा(जॅकी श्रॉफ्फ) को जैसेलमेर मे हवाई बेस बनाना का हुक्म मिलता है| फिल्म आगे बढ़ते हुए जवानो के परिवारों की कहानी सुनाती है जहाँ धरमवीर(अक्षय खन्ना) की अंधी मा है और उसकी(धरमवीर) शादी होने वाली है, भैरव सिंग(सुनील शेट्टी) की सुहाग रात है,रत्तन सिंग(पुनीत इस्सर) के मा बाप उसकी राह देख रहे है, मथुरा दस की पत्नी बीमार है और उसे छुट्टी चाहिए और कुलदीप सिंग के बीवी उसके तबादले के लिए ज़ोर लगती है| फिल्म अलग अलग जगह से आए जवानो के बीच बनते रिश्तो पर भी नज़र डालती है|
अंतराल से पहले सभी पात्रों के परिचय के बाद फिल्म युद्ध पर केंद्रित होती है जिसे बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है| फिल्म की पटकथा दर्शकों को बाँधे रखती है और युद्ध के शुरू होने से पहले के संवाद दर्शकों मे नयी जान डाल देती है| फिल्म का संगीत बेहद प्रेरित करने वाला है और दर्शकों ने बेहद पसंद किया है| गाने “ए जाते हुए लम्हों”,”मेरे दुश्मन मेरे भाई” एक फ़ौजी के जीवन की दास्तान बयान करते है| हालाँकि बीच मे फिल्म मे प्रेम कहानी डालकर फिल्म को थोड़ा खींच दिया गया है जिससे दर्शक उब्ब से जाते है पर शुरुआत और अंत दर्शकों को बाँधे रखता है| फिल्म का अंत एक दुखद दृश्य पेश करता है और एक संदेश भेजने की कोशिश करता है |
फिल्म मे सभी कलाकारों ने अच्छा अभिनय किया है और अपने किरदारों मे फिट बैठते है| पूजा भट्ट और तब्बू का किरदार खानापूर्ति है और सिर्फ़ फिल्म को बढ़ाने के लिए है| सुनील शेट्टी और सन्नी देओल अपने अभिनय मे बेहतरीन नज़र आते है और फिल्म मे अलग ही जान डाल देते है| पुनीत इस्सर का किरदार एक गंभीर फिल्म को हल्का करने मे मदद करता है|
गाने:
| ए जाते हुए लम्हों | संदेशे आते हैं | मेरे दुश्मन मेरे भाई |
अंक: ***1/2
निर्देशक:जे.पी.दत्ता
निर्माता:जे.पी.दत्ता
लेखक:जे.पी.दत्ता
कलाकार:सन्नी देओल,अक्षय खन्ना,सुनील शेट्टी,पुनीत इस्सर,पूजा भट्ट,राखी,जॅकी श्रॉफ्फ,तब्बू
संगीत:अनु मलिक
