हिंदी सिनेमा के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की कतार में गरम हवा सबसे कम लागत में बनी फिल्मों में से एक होगी ! 1973 में प्रदर्शित इस फिल्म की लागत 8 लाख रूपए के आस पास थी ! यह पहली फिल्म थी जिसने विभाजन के विनाश के बाद फैली हुई एक अजीब सी शांति के भीतर जा कर जांच पड़ताल की !
70 दशक
गरम हवा (Garam Hawa Movie)
शतरंज के खिलाड़ी (Shatranj Ke Khialdi Movie)
शतरंज के खिलाड़ी सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित पहली गैर बंगाली भाषा की फिल्म थी ! फिल्म 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से एक साल पहले की प्रष्ठभूमि पर है ! जब ईस्ट इंडिया कंपनी अपनी उपनिवेशवाद नीति के तहत विभिन्न भारतीय साम्राज्य और राजाओं को सीधे अपने अधीन कर रही थी ! अवध (लखनऊ) का साम्राज्य सबसे आखिर में कंपनी के अधीन आने वाले राज्यों में से एक था, और अंग्रेजो की सेना जो उस वक्त अफगानिस्तान और नेपाल में युद्ध लड़ रही थी उसके लिए धन का स्रोत था !
मजबूर (Majboor Movie)

"मजबूर" फिल्म एक ऐसे इंसान की कहानी पर आधारित है, जो बीमार है, तथा चिकित्सकों ऩे उसको केवल 6 महीने का मेहमान बताया है| अपनी अपाहिज बहिन और माँ तथा भाई के लिए कुछ करने की भावना से एक अपराध अपने सिर पर ले लेता है जिसके बदले मिलने वाले धन से वह अपने परिवार की सहायता कर सके|
फकीरा (Fakira Movie)

इस फिल्म का निर्देशन सी.पी.दीक्षित ने किया था और फिल्म के मुख्य कलाकार थे शशि कपूर, शबाना आज़मी | फिल्म 1976 में रिलीस हुई थी| इस फिल्म का संगीत रवीन्द्र जैन ने दिया है|
दो भाई अजय और विजय अपने माता-पिता को घर में आग लगने से खो देते हैं| दोनों भाई अलग हो जाते हैं और अपराध जीवन से जुड़ जाते हैं| विजय फकीरा के नाम से जाना जाता है और पोपट और नीलम के साथ काम करता है|
आप बीती (Aap Beeti Movie)

इस फिल्म का निर्देशन मोहन कुमार ने किया था और फिल्म के मुख्य कलाकार थे शशि कपूर, हेमा मालिनी, अशोक कुमार | फिल्म 1976 में रिलीस हुई थी| इस फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है|
कपूर परिवार में किशोरीलाल, उसकी पत्नी लाज्जो, बेटा प्रकाश और बेटी गीता हैं| किशोरीलाल और गीता कड़ी मेहनत करते हैं ताकि प्रकाश अमेरिका जाकर अच्छी शिक्षा ले सके और परिवार ने जो उधार लिया है उसे चुका सके| प्रकाश अमेरिका पढाई के लिए जाता है और वापिस किशोरीलाल का बॉस बनकर लौटता है|
बालिका वधू (Balika Badhu Movie)

इस फिल्म का निर्देशन तरुण मज़ूंदार ने किया था और फिल्म के मुख्य कलाकार थे सचिन, मौशमी चटर्जी | फिल्म 1976 में रिलीस हुई थी| इस फिल्म का संगीत आर.डी.बर्मन ने दिया है|
सिरका गाँव में अंग्रेजों का राज़ था| वहां एक लड़का अमल रहता था जिसकी शादी रजनी से कर दी जाती है और फिर दोनों को कुछ वक़्त के लिए अकेला रहने दिया जाता है| रजनी अपने घर वापिस चली जाती और अमल अपनी पढाई अपनी स्कूल की पढाई शुरू करता है|
अदालत (Adalat Movie)

इस फिल्म का निर्देशन नरेंद्र बेदी ने किया था और फिल्म के मुख्य कलाकार थे अमिताभ बच्चन, नीतू सिंह | फिल्म 1976 में रिलीस हुई थी| इस फिल्म का संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने दिया है|
धर्मचंद 'धर्मा' की पत्नी राधा बेटे राजू को जन्म देती है| धर्मा अजित, सुरेश और सुजीत की शेर से जान बचाता है| वह उसे बॉम्बे में नौकरी देते हैं| धर्मा के गाँव में जब सुखा पड़ता है तो वह अपनी पत्नी बेटे और बहन के साथ बॉम्बे जाने का फैसला करता है| बोमबय में अजित धर्मा को गोदाम का मेनेजर बना देते हैं|
ज़िंदगी (Zindagi Movie)

इस फिल्म का निर्देशन रवि टंडन ने किया था और फिल्म के मुख्य कलाकार थे संजीव कुमार,मौशमी चटर्जी,विनोद मेहरा,माला सिन्हा | फिल्म 1976 में रिलीज हुई थी| इस फिल्म का संगीत राजेश रोशन ने दिया है|
राघव शुक्ल अपनी पत्नी सरोजिनी दो बेटे नरेश, रमेश , बेटी सीमा और भतीजे प्रभु के साथ रहता है| नरेश की शादी सुधा से होती है और रमेश की शोभा से होती है| सीमा पढाई के सिलसिले में घर से दूर हॉस्टल में रहती है| जब रघु के परिवार वालों के रघु के रिटायर होने की बात पता चलती है तो सब रिटायर होने पर पैसा मिलने से बहुत खुश होते हैं|
माँ (Maa Movie)

इस फिल्म का निर्देशन तिरुमूघम ने किया था और फिल्म के मुख्य कलाकार थे हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र | फिल्म 1976 में रिलीज़ हुई थी| इस फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है|
विजय अपनी माँ के साथ दक्षिण भारत के जंगलों के बीच एक बंगले में रहता था| विजय अपना जीवन निर्वाह राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय चिड़ियाघरों और सर्कस के लिए जंगल से जानवर पकड़कर करता था| विजय की मुलाकात यु.एस. से आई निम्मी से होती है| दोनों एक दुसरे को चाहने लगते हैं और शादी करने का फैसला करते हैं|
पृष्ठ 1 / 15
