लगान (Lagaan Movie)

( 27 Votes )
उपयोगकर्ता अंक: / 27
ख़राबश्रेष्ठ 
lagaan

लगान, जैसा की आमिर खान कहते है, बनाना आसान नही था| .जब निर्देशक आशुतोष गोवारिकेर ने पहली बार आमिर को कहानी सुनाई थी,तो उन्होने सुनते ही साफ माना कर दिया| तब आशुतोष ने 6 महीने इस पर काम किया और फिर आमिर के पास आए|

कहानी सुनते ही आमिर खान  ने ना सिर्फ़ फिल्म के लिए हाँ करी,बल्कि फिल्म निर्माता बनने का भी फ़ैसला किया| और उसके साथ शुरू हुई एक ऐसी फिल्म बनाने की कवायद जिसे बनने मे २ साल और 25 करोड़ रुपये लगे|

लगान एक यथार्थवादी विषय पर फिल्म है पर ये साथ मे लोकप्रिय सिनिमा का लुत्फ़ बरकरार रखती है| कला डिज़ाइनर नितिन देसाई के साथ मिलकर आशुतोष हमे एक सदी पीछे(1893) ले जाते है एक भारतीय गाँव चंपानेर मे| इस गाँव मे किसान, लोहार, कुम्हार, पंडित रहते है और साथ मे सामाजिक बुराइयाँ जैसे छुआछूत भी|

ए आर रहमान का संगीत अनिल मेहता के दृश्य प्रतिभा के साथ एक सुंदर तालमेल बैठता है| इसके उपर जावेद अख़्तर से गीतों के बोल आपको उनकी प्रशंसा करने पर मजबूर कर देगी| कलाकारों के बारे में, हर कोई,ख़ासकर आमिर खान , अपनी में जीवन लता है|

फिल्म की कहानी शुरू होती है गाँव चंपानेर-मध्य भारत मे एक छोटा सा गाँव- मे| बाकी गाँवों की तरह, इस गाँव के किसानो का खेती-बाड़ी ही मुख्य स्त्रोत है| गाँव के बाहरी इलाक़े मे अँग्रेज़ी छावनी है जिसकी कमान कप्तान रसल के हाथ में है| कप्तान रसल एक अभिमानी और सनकी किस्म का आदमी है|

पिछले साल बहुत कम बारिश हुई थी और इस साल भी सूखा पड़ रहा था| सब भगवान की आस लगाए हुए थे की बारिश आएगी| पर तभी राजा ने उन किसानों पर दुगुना लगान(कर) वसूलने का फरमान जारी कर दिया| सब किसान राजा के पास गुहार लगते है लगान माफ़ करने को पर कप्तान रसल को यह मंजूर नही| एक लड़ाई शुरू होती है जो की ना सिर्फ़ बिना रक्तपात के है पर अनोखे हथियारों से लड़ी जाती है| भुवन और उसकी टीम कप्तान रसल की टीम के खिलाफ अंत तक डटे रहते है|

कहानी मे गौरी (ग्रेसी सिंग) और एलिज़ाबेथ(रेचल शेली)-कप्तान रसल की बहेंन- ने भी प्रशंसनीय भूमिका निभाई है पर फिल्म भुवन(आमिर खान ) के इर्द-गिर्द ही घूमती है| पर इस फिल्म का मुख्य आकर्षण क्रिकेट मॅच है जो दूसरे छमाही मे पूरी तरह से हावी है|पर पूरे मे, लगान एक अच्छे सिनिमा का उपयुक्त उधाहरण है जो दर्शको को चार घंटो तक अपनी सीटो से बाँधे रखती है|

गाने:

राधा कैसे ना जले ओ रे छोरी ओ पालनहारे मितवा तू आ जा रे बार बार हाँ

निर्देशक: आशुतोष गोवारिकर

निर्माता: आमिर खान 

कलाकार:  आमिर खान , ग्रेसी सिंग, राचेल शेल्ले ,पुल ब्लाच्क्थोरने 

संगीत: ए. आर. रहमान

लगान (Lagaan Movie)- Bollywood Hindi Movies, Bollywood Movie Reviews , Bollywood Films, Hindi Songs Lyrics,Bollywood News, Bhajans, Ghazals-Premier Bollywood Portal

404

, :

  • .
    .
  • .
    , .

चर्चित लेख

 

नवीनतम लेख

 

जन्मदिन

 
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन

हमे ढूंढे

 

भारत एक विविधिताओं का देश है| यहाँ अनगिनत धर्मों, मज़हबों, जातियों, संस्कृतीयो, भाषाओं, त्योहारों, लोकगीतों आदि का एक अद्भुत और भव्य संगम है |
और पढ़े...

ई-मेल:

फ़ोन नंबर: +91-9971138071


Feedback Form
Feedback Analytics