आप यहाँ है: मुख्यपृष्ठ

गोलमाल 3(Golmaal 3 Movie)

( 14 Votes )
उपयोगकर्ता अंक: / 14
ख़राबश्रेष्ठ 
गोलमाल 3

दर्शकों को हसा हसा कर पागल कर देने के लिए रोहित शेट्टी लाए है गोलमाल की तिकड़ी में तीसरी फिल्म| हिन्दी फिल्म जगत के लिए ये पहली बार होगा जब किसी फिल्म की तीन कड़ियाँ बनी हो और इसके लिए निश्चय ही रोहित शेट्टी तारीफ़ के पात्र है|  जाहिर है कि इस फिल्म की तुलना इसकी पिछली दोनो कड़ियों से होगी और दर्शक उम्मीद करेंगे कि फिल्म पहली दोनो फिल्मों की तरह ही उनका भरपूर मनोरंजन करेगी| पर जिस तरह 'गोलमाल रिटर्न्स' 'गोलमाल' का हास्य में मुकाबला नही कर पाई, उसी तरह 'गोलमाल 3' भी 'गोलमाल रिटर्न्स' के आगे असफल रही|

ये ज़रूर है की दर्शकों को गोलमाल 3 का नासमझ हास्य पसंद आए और पहली दोनो फिल्मों की सफलता पर ये फिल्म भी सफल रहे, पर ये दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नही उतरेगी|

गोलमाल 3 कहानी है दो परिवारों की| गोपाल(अजय देवगन) अपने भाई लक्ष्मण(श्रयास तलपडे ), मा गीता और दोस्त दबू(करीना कपूर) के साथ रहता है| वही दूसरे परिवार में माधव(अरशद वारसी) अपने भाई लक्ष्मण(कुणाल खेमू) और लक्की(तुषार कपूर) के साथ रहता है| माधव के पिता प्रीतम(मिथुन चकरबर्टी) और  गोपाल की मा गीता के बीच सोया हुआ प्यार जाग जाता है और दबू की मदद से दोनो शादी कर लेते है| पर इस रिश्ते मे नाटकीय मोड़ आते है क्योंकि दोनो परिवार के बच्चे एक दूसरे से नफ़रत करते है| कहानी मे एक खलनायक का किरदार निभाते है  जॉनी लीवर (पॅपी)|

कहने को फिल्म 1978 की 'खट्टा मीठा', 1979 की 'हमारे तुम्हारे', और 1968 की हॉलीवुड फिल्म ‘यौर्स माइन एंड आवर्स’ से प्रेरित है पर रोहित शेट्टी ने इनका अच्छा मिश्रण करके एक नया अंदाज़ दिया है|  फिल्म की कहानी की शुरुआत अच्छी है पर बीच में थोड़ी उबाउ हो जाती है| पर चरम तक पहुँचते पहुँचते फिल्म फिर से लय मे आ जाती है|

फिल्म का एक मजबूत बिंदु है दूसरी फिल्मों के किरदारों पर व्यंग कसना| जहाँ पहली कड़ियों मे फिल्म 'ब्लैक' का इस्तेमाल हुआ वही इस बार 'गजनी' और 'पा' पर व्यंग कसा गया है जो दर्शकों को बेहद पसंद आएगा| गोलमाल की टीम फिल्मी सितारों पर भी व्यंग कसने से बाज नही आती है और इस बार बकरा बने है शाहिद कपूर और आमिर खान|

इस कड़ी की पुरानी फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी कुछ ख़ास कहानी नही है और फिल्म अभिनेताओं की अदाकारी पर टिकी है| जहाँ अरशद वारसी और जॉनी लीवर हास्य में माहिर है वही अजय देवगन अपने हास्य अभिनय से इस क्षेत्र में भी अपनी छाप छोड़ रहे है| अगर आप जॉनी लीवर के प्रशंसक है तो उनकी अदाकारी आपको बेहतरीन लगेगी| वही मिथुन दा भी अपने किरदार में खूब जचे है| श्रयास तलपडे कुछ ख़ास काम नही कर पाए और करीना कपूर भी ठीक ठाक है| फिल्म का संगीत औसत है|

संपूर्ण मे कहे तो अगर आपको गोलमाल की पहली दोनो कड़ियाँ पसंद आई तो तीसरी कड़ी भी आपको अच्छी लगेगी|

अंक: **1/2


निर्देशक: रोहित शेट्टी
निर्माता: धिल्लिन मेहता
संवाद: फरहान, साजिद
कलाकार: अजय देवगन, करीना कपूर, तुषार कपूर, श्रयास तलपडे, मिथुन चक्रबर्ती, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, कुनाल खेमू
संगीत: प्रीतम
फिल्म रिलीज़: 5 नवम्बर, 2010

चर्चित लेख

 

नवीनतम लेख

 

जन्मदिन

 
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन

हमे ढूंढे

 

भारत एक विविधिताओं का देश है| यहाँ अनगिनत धर्मों, मज़हबों, जातियों, संस्कृतीयो, भाषाओं, त्योहारों, लोकगीतों आदि का एक अद्भुत और भव्य संगम है |
और पढ़े...

ई-मेल:

फ़ोन नंबर: +91-9971138071


Feedback Form
Feedback Analytics