आप यहाँ है: मुख्यपृष्ठ

दबंग्ग (Dabangg Movie)

( 25 Votes )
उपयोगकर्ता अंक: / 25
ख़राबश्रेष्ठ 
दबंग
दबंग

सल्लू की मस्त दबंगगिरी
 
जबरदस्त प्रचार और मसालेदार प्रोमोस की वजह से फिल्म 'दबंग्ग' दर्शकों के सामने आने से पहले ही काफ़ी सुर्खिया और वाहवाई बटोर चुकी है| अभिनेता सलमान खान के अपनी फिल्म ‘दबंग्ग’ के प्रति उत्साह और आत्म-विश्वास को देख कर बॉलीवुड के किसी भी और अभिनेता, निर्देशक और निर्माता ने अपनी फिल्म को रिलीस करने का साहस नहीं किया| इसलिए अनुभव कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दबंग्ग’ अकेले रिलीस हुई और जैसा की पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था, फिल्म वाकई में हिट है|
 
शब्ध ‘दबंग्ग’ का अर्थ है निडर| फिल्म की कहानी चुलबुल पांडे (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है जोकि एक निडर लेकिन भ्रष्ट  पुलिस अफसर है| लालगुर्ज, उत्तर प्रदेश में रहने वाला चुलबुल पुलिस के भेष में किसी गुंडे से कम नहीं है| बेशक यह पुलिस अफ़सर काफ़ी निडर है लेकिन उनकी अंदरूनी कशमकश उन्हे  बेहद डराती है| चुलबुल का एक कड़वा अतीत है, जहा बचपन में पिता के देहांत के बाद उसकी माँ नैनी (डिंपल कपाड़िया) प्रजापति पांडे (विनोद खन्ना) से दूसरा विवाह रचा लेती है| दोनो का इस शादी से एक बेटा है माखंचंद (अरबाज़ ख़ान)| प्रजापति जहा  हमेशा से ही माखंचंद को बहद प्यार करता है वही दूसरी और चुलबुल को हर कदम पे हतोत्साहित करता रहता है| बचपन के यह कड़वे अनुभव चुलबुल में अपने परिवार के प्रति नफ़रत सी भर देते है| अपनी माँ  की मौत के बाद वा अपने सोतेले पिता और भाई से सारे रिश्ते तोड़ कर जीवन की एक नयी राह पे निकल

पड़ता है| उसकी ज़िंदगी में एक सुखद मोड़ तब आता है जब उसे रजो (सोनाकशी सिन्हा) से प्यार हो जाता है| चुलबुल अब जीवन को एक नये और सकरात्मक  तरीके से देखने लगता है| लेकिन उसकी ज़िंदगी में उठापठक जारी रहती है क्योकि एक युवा अध्यक्ष चेदी सिंग (सोनू सूद) माखंचंद को चुलबुल के खिलाफ इस्तेमाल करता है| लेकिन जब माखंचंद को एहसास होता है की छेड़दी उसको मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा तो वो चुलबुल की तरफ हो जाता है|  
 
फिल्म 1970 के दौर की फिल्मों की तरह मा-बेटे के संबंधों पर आधारित है और अनुभव ने एक पुरानी शराब को नयी बोतल में उतारा है और उसमे सलमान का नशा डाल दिया है| अनुभव कश्यप का सशक्त निर्देशन और सभी कलाकारो का बढ़िया अभिनय फिल्म की सफलता पे मोहर लगा देता है| अनुराग कश्यप की तरह अभिनव कश्यप ने भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाना की कोशिश की है| ‘दबंग्ग’ एक बॉलीवुड मसाला फिल्म है जिसमे दर्शकों के लिए भरपूर मनोरजन का समान है|  अभिनेता सलमान खान ने ‘वांटेड’ के बाद फिर से अपने मार-धाड़ वाले  अंदाज़  की झलक दिखलाई ‘दबंग्ग’ से| बॉलीवुड में अपने अभिनय की पहली पारी खेलने वाली अभिनेता-नेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाकशी सिन्हा ने भी प्रशंसनिया काम किया| अरबाज़ ख़ान, सोनू सूद, विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया का अभिनय भी सुखद है| सोनू सूद और सलमान खान के बीच की लड़ाई पुराने ज़माने की याद दिला देता है| साजिद-वाजिद का संगीत फिल्म में एक नयी जान फूँक देता है| निर्माता अरबाज़ ख़ान की बीवी मलाइका अरोरा ख़ान का फिल्म में एक आइटम गाना ‘मुन्नी बदनाम हुए’ पे नृत्य है जोकि काफ़ी जबरदस्त है| फिल्म के बाकी गाने भी लुभाते है|
 
संपूर्ण मे कहे तो ‘दबंग्ग’ सिर्फ़ दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनी है और दर्शक बेहद संतुष्ट होकर लौटेंगे|
 
निर्देशक: अभिनव कश्यप
निर्माता: अरबाज़ खान प्रोडक्शंस
कलाकार: सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, विनोद खन्ना, डिम्पल कपाडिया, अरबाज़ खान 
संवाद: अभिनव कश्यप, दिलीप शुक्ला
संगीत: साजिद-वाजिद
फिल्म रिलीज़: 10 सितम्बर, 2010

चर्चित लेख

 

नवीनतम लेख

 

जन्मदिन

 
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन

हमे ढूंढे

 

भारत एक विविधिताओं का देश है| यहाँ अनगिनत धर्मों, मज़हबों, जातियों, संस्कृतीयो, भाषाओं, त्योहारों, लोकगीतों आदि का एक अद्भुत और भव्य संगम है |
और पढ़े...

ई-मेल:

फ़ोन नंबर: +91-9971138071


Feedback Form
Feedback Analytics