आप यहाँ है: मुख्यपृष्ठ

आशिक बनाया आपने (Aashiq Banaya Apne Movie)

( 23 Votes )
उपयोगकर्ता अंक: / 23
ख़राबश्रेष्ठ 
आशिक बनाया आपने

1964 की सुपरहिट फिल्म 'संगम' के बाद से बॉलीवुड में त्रिकोणीय प्रेम कहानियों को इतनी बार घिसा जा चुका है कि अब ऐसी कहानियों वाली फिल्मों से कोफ़्त सी होती है| फिल्म 'आशिक़ बनाया आपने ' से निर्देशक आदित्य दत्त अपनी पहली प्रस्तुति में ही इस घिसे पीटे फ़ॉर्मूले से बाहर नहीं आ पाए|

यह फिल्म 2005 में रिलीज़ हुई जिसमें कॉलेज रोमांस ठीक वैसा ही है जैसा नब्बे दशक की फिल्मों में हुआ करता था| मैं यह नहीं समझ पाती कि फिल्मकार ऐसा कॉलेज किस ग्रह से उठा लाते हैं जहाँ हमेशा नाच- गाना, छेड़खानी और रोमांस चलता रहता है !! बेचारे स्कूल के नन्हे- मुन्ने कॉलेज जाने तक ग़लतफहमी में पड़े खुश होते रहते हैं !

कहानी: करन (सोनू सूद) और स्नेहा (तनुश्री दत्ता) एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं| करन स्नेहा से बेहद प्यार करता है लेकिन यह उससे बता नहीं पाता | करन के बचपन का दोस्त विकी (इमरान हाशमी) भी उसी कॉलेज में आ जाता है और उसे भी स्नेहा से प्यार हो जाता है| किस्मत से स्नेहा का साथ विकी को मिल जाता है |

अब करन को इस बात का एहसास हो जाता है कि उसने अपने प्यार को खो दिया है| इधर स्नेहा और विकी के बीच कुछ ऐसा हो जाता है कि स्नेहा टूटने लगती है| ऐसे समय में करन उसका सहारा बनकर खड़ा हो जाता है लेकिन कई बार वह सही नहीं होता जो आँखों को दिखता है|

कहानी के पहले भाग में कुछ भी खास नहीं होता, बस रूटीन कॉलेज दृश्य और नाच गाना| कहानी का अंदाज़ा पहले ही लग जाता है, एक अच्छा और एक बुरा लड़का और उनके बीच एक खूबसूरत लड़की लेकिन फिल्म का अंत आते आते दोनों मुख्य पात्र के चरित्र एकदम से उलट जाते है- अचानक बिनी किसी सन्दर्भ के, जो हजम नहीं हो पाती|

आदित्य दत्त का निर्देशन पटकथा की तरह ही ढीला ढाला था | मध्यांतर के बाद कहानी में मोड़ आते तो हैं पर वह भी बिना संबद्धता के टुकड़ों में बुनी लगती है | किरदारों की  ड्रेस स्टाइलिंग और कूल डयूड संवाद ज़रूर दर्शकों का ध्यान खींचते हैं |

हिमेश रेशमिया का संगीत इस फिल्म के लिए 'डूबते को तिनके का सहारा' जैसी थी | शीर्षक गीत के साथ आपकी कशिश एवं मर जावां गाने बेहद कर्णप्रिय हैं| साथ ही गानों का खूबसूरत फ़िल्मांकन दर्शकों की नज़रें खींचती हैं जिसके लिए छायाकार ए.के.एन. सेबास्टियन तारीफ के हकदार हैं|

अभिनय: इमरान हाशमी की बेहतर अदायगी अपने किरदार के रंग में रचा बसा था | वर्ष 2004 की मिस इंडिया रह चुकी तनुश्री दत्ता की यह पहली फिल्म थी, जिसमें वह औसत अभिनय के साथ खूबसूरत नज़र आई |  सोनू सूद अपने इस अलग से किरदार में नयापन नहीं दिखा पाए  |

 

अंक: **

गाने:

आशिक़ बनाया आपने दिलनशी आपकी कशिश मर जावा

 इस फिल्म की समीक्षा लिखिए

निर्देशक आदित्य दत्त
निर्माता बालाभाई पटेल
कहानी आदित्य दत्त
संगीत हिमेश रेशमिया
कलाकार इमरान हाशमी, सोनू सूद, तनुश्री दत्ता 
फिल्म रिलीज़   2 सितम्बर, 2005

आशिक बनाया आपने (Aashiq Banaya Apne Movie)- Bollywood Hindi Movies, Bollywood Movie Reviews , Bollywood Films, Hindi Songs Lyrics,Bollywood News, Bhajans, Ghazals-Premier Bollywood Portal

404

, :

  • .
    .
  • .
    , .

चर्चित लेख

 

नवीनतम लेख

 

जन्मदिन

 
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन

हमे ढूंढे

 

भारत एक विविधिताओं का देश है| यहाँ अनगिनत धर्मों, मज़हबों, जातियों, संस्कृतीयो, भाषाओं, त्योहारों, लोकगीतों आदि का एक अद्भुत और भव्य संगम है |
और पढ़े...

ई-मेल:

फ़ोन नंबर: +91-9971138071


Feedback Form
Feedback Analytics