RSS

आप यहाँ है: मुख्यपृष्ठ फिल्म समीक्षा

फिल्म समीक्षा

एक दीवाना था (Ek Deewana Tha Movie)

( 1 Vote )
उपयोगकर्ता अंक: / 1
ख़राबश्रेष्ठ 

ek deewana tha‘एक मैं और एक तू’के बाद 'एक दीवाना था' वेलेंटाइन वीक मे प्रदर्शित दूसरी रोमांटिक फिल्म है जिसकी तमिल और तेलुगु वर्ज़न पहले ही सफलता का स्वाद ले चुकी है| निर्देशक गौतम मेनन ने खूबसूरत सी प्रेम कहानी मे एक ताज़गी दिखाने की कोशिश तो की पर वह अपनी बात रखने में सफल नही हो पाए |

कहानी का नायक है सचिन (प्रतीक बब्बर), जिसने हाल ही में एंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है पर उसकी रूचि फिल्म निर्माण में ज़्यादा है |सचिन का परिवार जुहू में एक किराए के मकान में रहने आता है | वहाँ मकान मलिक की बेटी जेस्सी (एमी जेक्सन) को देखते ही सचिन को पहली नज़र का प्यार हो जाता है|

एक मैं और एक तू (Ek Main Aur Ek Tu Movie)

( 1 Vote )
उपयोगकर्ता अंक: / 1
ख़राबश्रेष्ठ 

ek main aur ek tu'लव इज इन द एयर' और वेलेंटाइन डे के ऐसे उत्साह के बीच अगर कोई फिल्म रिलीज़ होती है तो दर्शकों की अपेक्षाएं उस फिल्म के साथ पहले ही जुड़ जाती हैं| 'एक मैं और एक तू' वेलेंटाइन डे के उत्साह को साझा तो करती है लेकिन हँसी ठिठोली के साथ ! यहाँ प्यार का एक दूसरा रोमांचक पहलू भी नज़र आता है|

फिल्म की पूरी कहानी उन स्थितियों पर टिकी है जब नायक नायिका की अचानक से शादी हो जाती है और इसके बाद की परिस्थितियाँ फिल्म की कहानी मे सभी चटपटे मसालों का स्वाद भर देते हैं ! यह फिल्म करीना -इमरान जोड़ी की पहली फिल्म है ,साथ ही यह शकुन बत्रा के निर्देशकिन पारी की शुरुआत भी है |

अग्निपथ (Agneepath Movie)

( 11 Votes )
उपयोगकर्ता अंक: / 11
ख़राबश्रेष्ठ 

agneepath movieहिंदी सिनेमा में एक विशेष दर्शक वर्ग को केंद्रित कर फिल्में बनाना आजकल सबसे कम खतरे की बात है। फिर वो दबंग हो या सिंघम हो या जिंदगी ना मिलेगी दुबारा हो। लेकिन इस तरह की फिल्मों के साथ शायद मुसीबत ये है की ये आधे दर्शकों को आकाश की ऊंचाईयों पर लगती है तो आधे को कीचड में पड़ी बिलबिलाती लगती हैं। लेकिन इन देसी और डालर सिनेमा से हट के भी फ़िल्में हैं जो सभी दर्शक वर्गों में देखी और पसंद की जाती है। अग्निपथ इसी श्रेणी की फिल्म है।  

धर्मा प्रोडक्शन की ये फिल्म अग्निपथ उनकी अपनी ही, इसी नाम से बनाई गयी फिल्म की रीमेक है जी 1990 में प्रदर्शित हुए थी। अग्निपथ (1990) ने पिछले 20 सालो में काफी नाम कमाया और यही नहीं अमिताभ बच्चन जो इस फिल्म के मुख्य पात्र थे उन्हें इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया, लेकिन  अमिताभ बच्चन के जीवन के मील का पथ्थर साबित होने वाली फिल्म के साथ शायद यही एक मात्र बुरी बात जुडी हुए है, वो ये की ये फिल्म बेहद असफल रही और अपनी लागत भी न निकाल पायी।

प्लेयर्स (Players Movie)

( 6 Votes )
उपयोगकर्ता अंक: / 6
ख़राबश्रेष्ठ 

आमतौर पर निर्देशकद्वय अब्बास मस्तान रहस्य रोमांचक फिल्मों के लिए जाने जाते है जिसकी ख़ासियत कर्णप्रिय संगीत एवं खूबसूरत कलाकारों का जमावड़ा होता है पर साथ ही यह भी सही है कि इनकी फिल्में हमेशा किसी न किसी हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कही जाती हैं| निर्देशकद्वय की ताजी फिल्म प्लेयर्स में पिछली फिल्मों की ख़ासियतों के साथ एक और खास बात यह रही कि इसके साथ हॉलीवुड की एक नामी गिरामी फिल्म का रीमेक अधिकार भी था|

यह फिल्म थी सन 1969 एवं 2003 में दुबारा निर्मित हॉलीवुड फिल्म 'द इटालियन जॉब'| फिल्म प्लेयर्स पर इसका रंग पूरी तरह चढ़ा हुआ है लेकिन विशुद्ध देशी लहजे के साथ | अभिषेक बच्चन के शब्दों में इस फिल्म को 'द इंडियन जॉब' कहा जा सकता है |

डॉन-2 (Don-2 Movie)

( 22 Votes )
उपयोगकर्ता अंक: / 22
ख़राबश्रेष्ठ 

Don 2सिंहासन का हिलना और बादशाहत का खत्म हो जाना दो अलग अलग बातें हैं, इस लिहाज़ से शाहरुख खान आज भी हिंदी फिल्मोंके बादशाह हैं लेकिन उनको एक बात समझनी होगी किबादशाहत को कायम रखने के लिए सिंहासन को मज़बूत किये जाने का वक्त आ चुका है|

फरहान अख्तर द्वारा 5 साल के बाद निर्देशित फिल्म डॉन प्रदर्शित हो चुकी है| जिसमे डॉन की (शाहरुख खान) नज़र अब यूरोप में अपनी धाक जमाने की है और इस सिलसिले में वो जर्मनी का एक बैंक लूटना चाहता हैं| लेकिन यूरोपीय माफिया के लोग डॉन को जान से मारना चाहते हैं, दूसरी तरफ इंटरपोल भी डॉन के पीछे है| 

द डर्टी पिक्चर (The Dirty Picture Movie)

( 23 Votes )
उपयोगकर्ता अंक: / 23
ख़राबश्रेष्ठ 

the dirty pictureफिल्म निर्माताओं का एक वर्ग आज भी इस बात पर पूरी तरह विश्वास करता है की इन्टरटेनमेंट के सिर्फ तीन ही मतलब हो सकते हैं - सेक्स सेक्स और सिर्फ सेक्स। और उनका मानना है की अगर जेब में पैसे ठूसने हों तो कहानी में सेक्स ठूसने के बजाये अब सेक्स में कहानी ठूसो । इस लिहाज़ से सिल्क स्मिता की कहानी का चुनाव न सिर्फ एक बेहतरीन व्यावसायिक कदम है बल्कि ये फिल्म निर्माताओं को पूरी छूट देता है की फिल्म की हीरोइन को दिखाने के लिए उसके चहरे को दूसरे नंबर पर रखा जाए ।

मिले ना मिले हम (Miley Naa Miley Hum Movie)

( 7 Votes )
उपयोगकर्ता अंक: / 7
ख़राबश्रेष्ठ 

miley naa miley humविच्छेदित परिवार पर आधारित पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं | मिले ना मिले हम भी एक ऐसी ही फिल्म है जो कद्दावर नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की पहली फिल्म है | इस फिल्म का नायक पूरी तरह से टेलरमेड अच्छाइयों का पुतला है जो अपने अलग हो चुके माता पिता को फिर से एक साथ करना चाहता है |  

यह फिल्म चिराग (चिराग पासवान) की कहानी है जिसकी माँ शालिनी (पूनम ढिल्लो) और पिता सिद्धार्थ (कबीर बेदी) का अलगाव उसके बचपने में ही हो चुका है| चिराग बारी बारी दोनों के साथ अपना समय गुज़ारता है एवं उनके व्यवसाय में मदद भी करता है| चिराग की एक ही ख्वाहिश है, वह है अपने माता पिता को मिलाने की|

रॉकस्टार (Rockstar Movie)

( 8 Votes )
उपयोगकर्ता अंक: / 8
ख़राबश्रेष्ठ 

Rockstarनए हिन्दुस्तान की जनता के एक बड़े वर्ग को हमेशा ही एक रॉकस्टार की जरूरत रही लेकिन बाकि सभी अधूरे सपनो के तरह इस ख्वाब को किसी हिन्दुस्तानी फिल्म ने पूरा नहीं किया| लन्दन-ड्रीम्स ने जहा निराश किया वही रॉक-ऑन का प्रभाव भी सीमित था|

और अब रॉकस्टार...

पता है... यहाँ से बहुत दूर,

गलत और सही के पार,

एक मैदान है,

मैं वहाँ मिलूँगा तुझे...

ये बड़ा जानवर है, छोटे पिंजरे में नहीं समाएगा |

रॉकस्टार इन दो संवादों के बीच कि कहानी है|

रॉकस्टार (Rockstar Movie)

( 4 Votes )
उपयोगकर्ता अंक: / 4
ख़राबश्रेष्ठ 

Rockstar

जिंदगी में बड़ा बनने के लिए कुछ खोना ज़रूरी है, दर्द सहना ज़रूरी है| हर बड़े कलाकार ने, फिर चाहे वह गायक हो, संगीतकार हो, या पेंटर हो, गम झेलकर ही कामयाबी पाई है| इम्तियाज़ अली की फिल्म रॉकस्टार भी इसी तर्क पर बनी है जहाँ नायक जॉर्डन को भी कामयाब होने के लिए दर्द के सागर से निकलना पड़ता है|

रॉकस्टार थीम को लेकर बॉलीवुड में पहले भी फिल्में बन चुकी है जिन्हे बहुत सराहना नही मिली| लंदन ड्रीम्स असफल रही और रॉक ऑन भी एक सीमित वर्ग में सफल रही| वही इम्तियाज़ अली इससे पहले जब वी मेट और लव आज कल जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके है| लिहाज़ा यही उम्मीद थी कि इस बार रॉकस्टार थीम पर फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी पर शायद दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा|

पृष्ठ 1 / 74

चर्चित लेख

 

नवीनतम लेख

 

जन्मदिन

 
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन
  • जन्मदिन

हमे ढूंढे

 

भारत एक विविधिताओं का देश है| यहाँ अनगिनत धर्मों, मज़हबों, जातियों, संस्कृतीयो, भाषाओं, त्योहारों, लोकगीतों आदि का एक अद्भुत और भव्य संगम है |
और पढ़े...

ई-मेल:

फ़ोन नंबर: +91-9971138071


Feedback Form
Feedback Analytics