फिल्म 'लव का द एंड' में स्टॉप मोशन एनिमेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है| ये पहली बार है जब किसी बॉलीवुड फिल्म में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है| इस फिल्म के गाने 'फ्रीक आउट' में इस तकनीक का सहारा लिया गया है|
खबरें
साइबो : शोर इन द सिटी
राज निदिमोरू और कृष्ण डीके द्वारा निर्देशित फिल्म 'शोर इन द सिटी' का 'साइबो' गाना आजकल धूम मचा रहा है| दर्शक गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं| फिल्म के मुख्य कलाकार तुषार कपूर,अलोक चतुर्वेदी,सुधीर चौधरी,राधिका और प्रीती देसाई हैं| फिल्म 28 अप्रैल,2011 को रिलीज़ होगी|
सलमान और रणबीर की दोस्ती में दरार.....वजह कटरीना
सलमान खान और रणबीर कपूर अच्छे दोस्त माने जाते थे| दोनों अभिनेताओं ने साथ में सांवरिया फिल्म में काम किया था| लेकिन खबर है कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गयी है जिसकी वजह कटरीना कैफ को माना जा रहा है| दोनों की दोस्ती में दरार ही नहीं बल्कि दोनों की दोस्ती के अप्रत्यक्ष परिणाम भी देखे जा रहे हैं|
'दम मारो दम' पर बैन !
निर्देशक रोहन सिप्पी और उनकी 'दम मारो दम' टीम आजकल काफी परेशान है| गोवा के निवासी सैवियो रोड्रिगेस ने गोवा में बॉम्बे के हाई कोर्ट में पी.आई.एल. का केस दर्ज किया है जिसकी सुनवाई आज है|
सैवियो रोड्रिगेस ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है क्योंकि उनके मुताबिक फिल्म में उनके राज्य गोवा को एक बुरी स्तिथि में दिखाया गया है|
मल्लिका का शालू मुन्नी और शीला से ज्यादा हॉट
मल्लिका शेरावत फिल्म 'बिन बुलाये बाराती' में 'सेक्सी शालू' के रूप में नज़र आएँगी|
फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट अभिनेत्री मल्लिका शेरावत निर्माता धनराज जेठानी की फिल्म 'बिन बुलाये बाराती' में सेक्सी शालू बनकर आइटम नंबर पेश करेंगी| अभिनेत्री इस आइटम नंबर के लिए जी-जान से महनत कर रही हैं और इस सेक्सी आइटम नंबर का नृत्य-प्रशिक्षक डांस मास्टर गणेश आचार्य|
बिपाशा अहसान फरामोश
सब जानते हैं कि बिपाशा बासु को स्टारडम भट्ट कैंप कि फिल्मों - 'राज़' और 'जिस्म' से मिली| लेकिन स्टार बनते ही अभिनेत्री बिपाशा बासु ने भट्ट कैंप से रिश्ता तोड़ लिया| लेकिन जब उनका करियर डावांडोल हुआ, तो उन्होंने फिर भट्ट को याद किया और स्टारडम पाने के लिए फिर भट्ट का सहारा लेने की सोची| मुकेश भट्ट ने उन्हें 'मर्डर-2' ऑफर की है|
पृष्ठ 9 / 18
फ़िल्मी मसाला




11 नवम्बर)

(30 सितम्बर)



















