प्रीती जिंटा उन रिपोर्टर्स से थोड़ी अपसेट हैं जिनमे उन्हें गोद लेने की बात कही गयी है| प्रीती इन खबरों का खंडन करते हुए कहा है, "मुझे किसी ने गोद नहीं लिया है और ना ही किसी ने मेरे नाम कोई वसीयत लिखी है|"
खबरें
आज से शुरू कान फिल्म फेस्टिवल
ये है 64वां कान फिल्म फेस्टिवल| फ़िल्में, कलाकार, स्क्रीनिंग, अवार्ड और जूरी पर चर्चा से अलग इस बार यहाँ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी फ़्रांस की प्रथम महिला कार्ला ब्रूनी| फेस्टिवल की शुरूआती फिल्म भी उनकी भूमिका वाली ही है, 'मिडनाईट इन पेरिस'| बहरहाल कार्ला माँ बनने वाली है और उन्हें रेड कारपेट पर चलते देखना सबके लिए ख़ास रहेगा| ग्लैमर और पोलिटिक्स के आलावा इस अंतरराष्ट्रिय फिल्म समारोह में सबकी निगाहें जिन पर लगी रहेंगी उनमे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन जो लगातार दसवीं बार यहाँ पहुँच रही हैं|
पृष्ठ 7 / 18

फ़िल्मी मसाला


