सरस्वती देवी - भारतीय फिल्म जगत में मूक फिल्मो के बाद बोलती फिल्मों के चलन के साथ ही गीत संगीत का जादू दर्शको को लुभाने के लिए रखा गया। फिल्मो मे तब पुरूष संगीतकारो का ही बोलबाला था तब बाम्बे टाकीज के हिमांशु राय ने सन 1935 में लखनऊ के मारिस कालेज से एक पारसी युवती को खोज निकाला फिल्मों की पहली महिला संगीतकार बनाने के लिए। तब के पारसी समाज को यह नागवार लगा कि उनके समाज की कोर्इ लड़की फिल्मों से जुड़े। बंबर्इ के पारसी समाज ने धमकी दी कि इस लड़की को संगीतकार बनाने के अंजाम अच्छें नही होगे।
खबरें
दीपिका को चूमना चाहती हैं प्रियंका
सिमी ग्रेवाल के इस शो में उनके एक प्रशंसक ने पूछा कि अगर दोस्ताना फिल्म की पृष्ठभूमि लड़कों के प्रेम संबंध की जगह लड़कियों के प्रेम संबंध पर आधारित हो तो आप किस अभिनेत्री को किस करना पसंद करेंगी? प्रियंका ने तपाक से जवाब दिया "मैं दीपिका पादुकोण को चूमना पसंद करूंगी।"

अभी तक प्रियंका का नाम उनके कई साथी कलाकारों के साथ जुड़ चुका है। जिनमें शाहिद कपूर, हरमन बावेजा, अक्षय कुमार और यहां तक कि हॉलीवुड अभिनेता गेरार्ड बटलर भी शामिल हैं।
प्रियंका अपना रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल ही बताती हैं, हालांकि वे अपने अतीत के संबंधों को भी नहीं झुठलाती। उनका कहना है कि अभी तक उन्हें ऐसा कोई नहीं मिला जिसके साथ वे अपनी सारी जिंदगी बिता सकें।
प्रियंका के अनुसार प्यार दुनिया की सबसे जरूरी चीज है। आम लड़कियों की तरह ही प्रियंका भी एक ऐसा जीवनसाथी चाहती हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा उन्हें प्यार करे। उनका कहना है कि चाहे वह एक्टर हो, डॉक्टर हो, मोची हो या कोई और, लेकिन एक सज्जन पुरूष जरूर हो।
सूत्र: webdunia.com
रा.वन : 7 दिन में 103 करोड़ रु. की कमाई
फिल्म समीक्षकों द्वारा बुराई और दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रियाओं के बावजूद रा.वन पहले सात दिनों में भारत से 103.25 करो़ड़ रुपये की कमाई करने सफल रही। पहले पांच दिन तक जबरदस्त व्यवसाय करने के बाद सोमवार और मंगलवार को फिल्म के व्यवसाय में भारी गिरावट आई। 31 अक्टोबर को लगभग 6 करोड़ और 1 नवंबर को लगभग 5 करोड़ रुपये की कमाई इस फिल्म ने की।

शाहरुख खान के लिए यह मुनाफे का सौदा सिद्ध हुई है। सैटेलाइट राइट्स, म्युजिक राइट्स, विदेश में व्यवसाय और विभिन्न कंपनियों से किए गए करार के आधार पर इसे सफल फिल्म कहा जा सकता है। ये बात और है कि जिस कमाई की आशा इस भारी भरकम बजट वाली फिल्म से थी, उससे यह पीछे रह गई।
सूत्र: webdunia.com
लटके-झटकों से यूपी बिहार हिला चुकी शिल्पा ले आईं नया स्टाइल
आगामी फिल्म, ‘द डिजायर’ में शिल्पा पारंपरिक शैली का ओडिसी नृत्य तो करेंगी लेकिन जरा हॉट मूव्स के तड़के के साथ।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने लटकों-झटकों से पहले ही यूपी बिहार हिला चुकी हैं। कभी अक्षय का दिल चुराती तो कभी जॉन को बाउंस कराती शिल्पा एक बार फिर हॉट डांस नंबर्स लेकर आ रही हैं। यूं तो वे बेहतरीन डांसर हैं लेकिन इस फिल्म में ओडिसी नृत्य करने के लिए शिल्पा ने बाकायदा ट्रेनिंग भी ली है।
'बॉडीगार्ड' की सफलता पर हैरान सलमान
अभिनेता सलमान खान पिट्सबर्ग के एक अस्पताल में आठ घंटे तक चली शल्य चिकित्सा के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस बीच वह अपनी फिल्म 'बॉडीगार्ड' की बॉक्सऑफिस पर सफलता पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
सलमान को तंत्रिकाओं से सम्बंधित परेशानी थी, जिसके चलते उनके सिर, जबड़ों व गालों में असहनीय दर्द रहता था। उनके बहनोई व 'बॉडीगार्ड' के सह-निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने बताया कि सलमान को लग रहा है कि उनका परिवार उन्हें खुश रखने के लिए फिल्म की सफलता की बात कह रहा है।
हमने सामाजिक फिल्म बनाई है, दिल्ली बेली नहीं : ओम पूरी
इस हफ्ते 29 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही फिल्म 'खाप' को बनाने का विचार निर्देशक और लेखक अजय सिन्हा को अख़बारों में ख़बरें देखकर आया था| फिल्म बनाने के लिए उन्होंने अपना एक फ़्लैट और ऑफिस तक बेच दिया| इरादा था ऑनर किलिंग की लगातार हो रही घटनाओं पर कुछ टिप्पणी करना| ओम पूरी इस फिल्म में एक ऐसे खाप सरपंच की भूमिका निभा रहे हैं जो पहले तो इस कुप्रथा का समर्थन करता है पर बाद में उसका हृदय परिवर्तन हो जाता है| उन्होंने कहा, 'फिल्म के जरिये हमने तो ये अपील की है कि निर्दोष बच्चे-बच्चियां मारे जा रहे हैं और पुलिस, प्रशासन, राजनीतीज्ञ सब लोग चुप हैं| हमें कुछ करना चाहिए|'
पृष्ठ 1 / 18

फ़िल्मी मसाला