
राजा हिन्दुस्तानी धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित दूसरी फिल्म है जो 90के दशक की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी | यह फिल्म देश के हर हिस्से में बेहद चली, विशेषकर इसके गीत-संगीत का जादू तो सर चढ़ के बोला | राजा हिन्दुस्तानी ने 5 फ़िल्मफ़ेयर ( श्रेष्ठ अभिनेता,अभिनेत्री,फिल्म,संगीतकार एवं गायक) और 4स्टार स्क्रीन (श्रेष्ठ अभिनेता,निर्देशक,फिल्म एवं कॉमेडियन) पुरस्कारों पर कब्जा जमाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की|
शशि कपूर एवं नंदा अभिनीत फिल्म 'जब जब फूल खिले' से इस फिल्म की कहानी काफ़ी मिलती जुलती है | अमीर-ग़रीब फ़ॉर्मूले पर टिकी एक औसत सी कहानी की नयी सी प्रस्तुति है राजा हिन्दुस्तानी|