तेरे नाम (Tere Naam)
फिल्म - तेरे नाम (Tere Naam)
संगीत - साजिद-वाजिद
गायक - उदित नारायण, अल्का याग्निक
तेरे नाम हम ने किया है जीवन अपना सारा सनम
हो जीवन अपना सारा सनम
तेरे नाम तेरे नाम
जन्म तिथि – 20 मार्च, 1966 जन्म स्थान – कोलकाता कद – 5’6’’ पहला सफल गाना – मेरे अंगने में (लावारिस 1981) अलका याग्निक हिन्दी सिनिमा की सबसे सफल गायिकाओं में जानी जाती है| उन्होने 6 साल की उम्र से ही कलकत्ता रेडियो के लिए भजन गाने शुरू कर दिए थे| पर हिन्दी सिनिमा में उन्हे पहला मौका मिला 1979 में फिल्म पायल की झंकार से| इससे पहले, उनकी माँ शुभा याग्निक उन्हे 10 साल की उम्र में ही बाल गायक बनाने बंबई ले आई थी| पर तब कल्याणजी-आनांदजी और लक्ष्मीकांतजी ने सलाह दी कि वे अपनी आवाज़ को थोड़ा और परिपक्व होने दें| प्यार की झंकार में उन्हे कुछ ही लाइनें बोलने को मिली पर उनका पहला सफल गाना रहा फिल्म लावारिस का ‘मेरे अंगनें में तुम्हारा क्या काम है| पर उन्हे अभी भी एक बड़ी सफलता का इंतेज़ार था| ये सफलता उन्हे मिली 7 साल के बाद फिल्म तेज़ाब में| उनका गान ‘एक दो तीन’हर सुनने वाले की ज़ुबान पर था और इस गाने ने उन्हे रातो रात शीर्ष गायिकाओं में ला खड़ा किया| इस गाने के लिए उन्हे फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ महिला गायक का खिताब भी मिला| इसके बाद उन्होने कभी पीछे मूड कर नही देखा| उनकी अगली सफल फिल्म रही कयामत से कयामत तक तथा उनकी और उदित नारायण की जोड़ी दर्शकों को बेहद रास आने लगी| अपने फिल्मी पेशे में उन्हे अब तक 7 फिल्मफेयर खिताब मिल चुके है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है| इनके अलावा सिर्फ़ आशा भोंसले ने 7 खिताब जीते है| |
|
तेरे नाम (Tere Naam)
लगान, जैसा की आमिर खान कहते है, बनाना आसान नही था| .जब निर्देशक आशुतोष गोवारिकेर ने पहली बार आमिर को कहानी सुनाई थी,तो उन्होने सुनते ही साफ माना कर दिया| तब आशुतोष ने 6 महीने इस पर काम किया और फिर आमिर के पास आए|
तू शायर है मैं तेरी शायरी (Tu Shayar Hai)
तू शायर है मैं तेरी शायरी
राजा हिन्दुस्तानी धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित दूसरी फिल्म है जो 90के दशक की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी | यह फिल्म देश के हर हिस्से में बेहद चली, विशेषकर इसके गीत-संगीत का जादू तो सर चढ़ के बोला | राजा हिन्दुस्तानी ने 5 फ़िल्मफ़ेयर ( श्रेष्ठ अभिनेता,अभिनेत्री,फिल्म,संगीतकार एवं गायक) और 4स्टार स्क्रीन (श्रेष्ठ अभिनेता,निर्देशक,फिल्म एवं कॉमेडियन) पुरस्कारों पर कब्जा जमाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की| शशि कपूर एवं नंदा अभिनीत फिल्म 'जब जब फूल खिले' से इस फिल्म की कहानी काफ़ी मिलती जुलती है | अमीर-ग़रीब फ़ॉर्मूले पर टिकी एक औसत सी कहानी की नयी सी प्रस्तुति है राजा हिन्दुस्तानी|
हैरी बावेजा द्वारा निर्देशित दूसरी फिल्म दिलवाले 1994 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी| न केवल इसकी कहानी वरन संगीत एवं एक्शन की भी बेहद तारीफ हुई| इस फिल्म के लिए फ़िल्मफ़ेयर के श्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी हेतु सुनील शेट्टी को नामित किया गया था| साथ ही अजय देवगन ने भी बेहतर अभिनय के बूते एक नया मुकाम बना लिया|
टिप-टिप बरसा पानी (Tip Tip Barsa Pani)
|

भारत एक विविधिताओं का देश है| यहाँ अनगिनत धर्मों, मज़हबों, जातियों, संस्कृतीयो, भाषाओं, त्योहारों, लोकगीतों आदि का एक अद्भुत और भव्य संगम है |
और पढ़े...
ई-मेल:
फ़ोन नंबर: +91-9971138071
